Diwali 2024: दिवाली के लॉन्ग वीकेंड पर घूम आएं ये तीन जगह, स्वर्ग सी सुंदरता आजीवन रहेगी याद

Diwali 2024: दिवाली का महापर्व आ चुका है। हिंदुस्तान में मनाया जाने वाला यह सबसे बड़ा त्योहार है। दीपावली खुशियों और मिठाइयों का त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। इस साल दीपावली का त्योहार 31 अक्तूबर को मनाया जाएगा। हालांकि तारीख को लेकर कुछ मतभेद हैं। कुछ लोग बता रहे हैं दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी।

01 / 05
Share

दिवाली पर घूमने की बेस्ट जगह

Best Places to Visit on Diwali 2024: दिवाली 31 अक्टबूर को मनाई जाए या फिर 1 नवंबर को, दोनों की स्थितियों में घूमने के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। 31 अक्तूबर को गुरुवार तो 1 नवंबर को शुक्रवार है। उसके बाद फिर शनिवार और इतवार। मतलब की दीपावली के मौके पर मिल रहा है लॉन्ग वीकेंड का मजा। अगर आप इस दिवाली लॉन्ग वीकेंड को यादगार बनाना चाहते हैं देश की इन जगहों पर घूम आइए:

02 / 05
Share

अयोध्या

अपनी दिवाली को खास बनाने के लिए अयोध्या से बेहतरीन जगह क्यों होगी। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दिवाली के दिन अलग ही माहौल होता है। पूरा शहर दियों की रोशनी में नहाया और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आता है।

03 / 05
Share

अयोध्या की दिवाली

अयोध्या की दिवाली देखने दूर-दूर से सैलानी आते हैं। यहां दिवाली पर रहना और खाना-पीना दूसरे शहरों के मुकाबले काफी सस्ता भी है।

04 / 05
Share

उदयपुर

अयोध्या के बाद उदयपुर की दिवाली भी खासे मशहूर है। सिटी ऑफ लेक के नाम से मशहूर उदयपुर में आपको शाही अंदाज में दिवाली का जश्न दिखेगा। आसमान आतिशबाजियों की रोशनी से चकाचौंध नजर आता है। यहां की दिवाली आपको सालों तक याद रहेगी।

05 / 05
Share

वाराणसी

दिवाली का पर्व यूपी के बनारस में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के घाट दिवाली की रात देखते ही बनते हैं। यहां घाटों पर स्वर्ग सा नजारा दिखता है। दिवाली के मौके पर अगर संभव हो तो एक बार वाराणसी जरूर घूमना चाहिए।