भूलकर भी ना करें इन 10 दुखी देशों की यात्रा, भारत की हालत भी है काफी नाजुक

unhappiest countries in world: विदेश घूमने की इच्छा लगभग सभी लोगों के मन में रहती है। कुछ मुल्कों में यात्रा करना अन्य मुल्कों की तुलना में काफी सस्ता होता है। ऐसे में पर्यटक उन देशों में यात्रा करने के बारे में ज्यादा विचार करते हैं जहां पर जाने में उन्हें ज्यादा खर्चा ना आए। अगर आप भी सस्ते में विदेश यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले इन 10 दुखी देशों के बारे में जरूर जान लें।

01 / 06
Share

भूलकर भी ना करें इन देशों की यात्रा

पृथ्वी पर कुछ ऐसे देश मौजूद हैं जहां पर हालात काफी ज्यादा खराब हैं। ऐसे में अगर आप सस्ते में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो फिर भूलकर भी इन 10 दुखी विदेशी जगह पर जाने का प्लान ना करें।

02 / 06
Share

अफगानिस्तान है नंबर 1

मंहगाई, बेरोजगारी और तालिबान के क्रूर शासन के चलते अफगानिस्तान मुल्क दुनिया का सबसे ज्यादा दुखी देश है। 137 देशों की लिस्ट में अफगानिस्तान ऐसा दुखी देश है जहां पर रहना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

03 / 06
Share

टॉप 5 में इन देशों का है नाम

दुखी देशों की लिस्ट में टॉप 5 देशों की अगर बात करें तो अफगानिस्तान के बाद लेबनॉन, लेसाटो, सिएरा लियोन और कांगो का नाम आता है। ये सारे देश भी गरीबी, भ्रष्टाचार और भूखमरी से जूझ रहे हैं।

04 / 06
Share

भारत की हालत भी है पतली

भारत भले ही दुखी देशों की लिस्ट में टॉप 10 पर ना हो बावजूद इसके उसकी हालत कुछ खास नहीं है। 137 देशों की इस लिस्ट में भारत 12वें नंबर का दुखी देश है। भारत में भ्रष्टाचार अपनी चरम पर ही है।

05 / 06
Share

जिम्बॉब्वे भी है दुखी देश

दुनिया के दुखी देशों की लिस्ट में जिम्बॉब्वे का नाम भी आता है। जिम्बॉब्वे नंबर 6 पर है। इसके अलावा बोत्सवाना, एस्वतीनी, जाम्बिया और मालवी टॉप 10 दुखी देशों की लिस्ट में शामिल हैं।

06 / 06
Share

किस आधार पर तय होता है दुखी देशों का नंबर

कोई भी देश कितना सुखी या फिर दुखी है ये कई पैमानों पर निर्भर करता है। स्वास्थ्य, आय, आजादी, सामाजिक सुरक्षा भ्रष्टाचार का ना होना ये कुछ महत्वपूर्ण कारक हैं जिनके आधार पर ये पता चलता है कि किसी देश में रहने वाला इंसान खुश है भी या नहीं।