पैसा बहाकर दुबई क्यों जाते हैं भारतीय, वजह जानकर खुद हो जाओगे जाने पर मजबूर

Dubai Trip Cost From India: संयुक्त अरब अमीरात का सबसे बड़ा शहर दुबई भारतीय लोगों की फेवरेट जगह में से एक है। दुबई में हर साल भारत से लाखों की संख्या में लोग यहां रहने, घूमने या फिर काम की तलाश में जाते हैं। दुबई भारत के लोगों को इतना ज्यादा पसंद क्यों आता है इसके पीछे के कारणों के बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे।

01 / 06
Share

दुबई की नाइटलाइफ़

दुबई की नाइटलाइफ काफी ज्यादा जीवंत है। दुनियाभर से जाने माने सेलब्स दुबई में कन्सर्ट्स के लिए आते हैं। यहां पर लक्सरी लाउंज और नाइट क्लब्स की भरमार है। दुबई के बीच क्लब्स भी फेमस हैं।

02 / 06
Share

पूरी सैलरी ले जा सकते हो घर

दुबई में अगर आप काम कर रहे हो तो आपसे कमाई पर टैक्स के रूप में 1 भी पैसा नहीं लिया जाएगा। टैक्स-फ्री इनकम होने के वजह से आप पूरी सैलरी अपने घर ले जा सकते हो।

03 / 06
Share

सरल वीजा प्रोसेस

दुबई के लिए वीजा प्राप्त करने का प्रोसेस काफी ज्यादा आसान और परेशानी मुक्त है। घूमने से लेकर बिजनेस करने तक के लिए आपको सरलता से वीजा मिल जाता है। आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

04 / 06
Share

नौकरी के अवसर

कंस्ट्रक्शन से लेकर आईटी डिपार्टमेंट तक दुबई में भारतीय लोगों के लिए नौकरी के ढेर सारे मौके होते हैं। काम की संभावनाएं और पैसा दुबई में ज्यादा हैं ऐसे में भारतीय वहां काम करने के लिए भी काफी जाते हैं।

05 / 06
Share

आसान यात्रा

दुबई भारत से 2475 किलोमीटर दूर है। भारत से फ्लाइट के माध्यम से आप 3-4 घंटें में दुबई पहुंच जाते हैं। इतने पास होने के चलते भी भारतीय लोग दुबई में काम करने या अन्य कारणों से जाना पसंद करते हैं।

06 / 06
Share

बेहद सुरक्षित है दुबई

सुरक्षा और स्थिरता के लिहाज से भी दुबई काफी ज्यादा बेहतर है। यहां क्राइम रेट काफी कम है ऐसे में आप बिना डरे और चिंतामुक्त होकर दुबई में यात्रा या फिर काम कर सकते हैं।