दुनिया में कितने अजूबे हैं? ताज महल को पछाड़ती हैं ये जगहें.. एक बार जिंदगी में जरूर करें विजिट

घूमने फिरने के शौकीन लोगों को जिंदगी में एक बार तो दुनिया के ये अजूबे देखने ही चाहिए। बता दें कि दुनिया में सात अजूबे हैं, जिनमें एक भारत का ताज महल भी है। देखें सेवन वंडर्स ऑफ वर्ल्ड के नाम क्या हैं, सात अजूबे कौन से हैं।

01 / 06
Share

दुनिया में कितने अजूबे हैं

घूमने फिरने के शौकीन हैं, तो आपको जिंदगी में दुनिया के ये अजूबे तो देखने ही चाहिए। दुनिया भर में कुल साथ अजूबे हैं, जिनमें एक भारत के आगरा में बना ताज महल तो दूसरा ब्राज़िल के रियो द जेनेरिया में बना क्राइस्ट द रिडीमर है।

02 / 06
Share

पेट्रा

जॉर्डन का पेट्रा भी दुनिया के सात अजूबों की लिस्ट में शामिल है। चट्टान पर आधा खुदा और पहाड़ों से घिरा पेट्रा अपनी खूबसूरती से आपका मन मोह लेगा। यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थलों में से एक है, जहाँ प्राचीन पूर्वी परंपराएँ हेलेनिस्टिक वास्तुकला के साथ मिलती हैं।

03 / 06
Share

माचू पिच्चू

पेरू का माचू पिच्चू यूनेस्को द्वारा विश्व धरोधर स्थल धोषित किया जा चुका है। ये पेरू के एंडीज और अमेज़न बेसिन के बीच का ऐतिहासिक अभयारण्य है। जो दुनिया की सबसे महान कलात्मक, स्थापत्य और भूमि उपयोग उपलब्धियों में से एक है।

04 / 06
Share

चिचेन इट्ज़ा

मेक्सिको के चिचेन इट्ज़ा में आपको प्राचीन पिरामिड, महल, मंदिर, एक विशाल बॉल कोर्ट और साथ ही आकर्षक मूर्तियों की एक श्रृंखला देखने को मिलेगी। और ये मेक्सिको का दूसरा सबसे ज्यादा विजिट किया जाने वाला स्थल है।

05 / 06
Share

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना

चीन की महान दीवार भी एक अजूबा है, करीब 13,171 मील लंबी ये दीवार दुनिया की सबसे लंबी दीवार है। जिसकी ऊंचाई करीब 7.8 मीटर तो किसी किसी जगह पर 14 मीटर तक है।

06 / 06
Share

कोलोसियम

इटली के रोम का कोलोसियम भी सेवन वंडर की लिस्ट में शामिल है। रोमन साम्रज्य के दौरान जब इसाईयों पर उत्पीड़न हुआ था, तब यही जगह उनकी शहादत का स्थल बनी थी।