ये हैं दिल्ली की फेमस चटोरी गलियां, स्ट्रीट फूड का मजा लेने दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं लोग
दिल्ली अपने खानपान के लिए एक अलग पहचान रखती है, यहां की कुछ फेमस गलियां अपने बेहद स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं दिल्ली की फेमस चटोरी गलियां जहां के फूड्स का स्वाद लेने लोग दूर-दूर से आते हैं।

दिल्ली का फूड
देश की राजधानी दिल्ली का न केवल राजनीतिक महत्व है बल्कि इसका अपना एक समृद्धशाली और प्राचीन इतिहास है। ये शहर अपनी संस्कृति के अलावा अपने लजीज खानपान के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको दिल्ली की कुछ फेमस गलियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप स्वादिष्ट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं।

पराठे वाली गली
पुरानी दिल्ली में मौजूद पराठे वाली गली अपने स्वाद के लिए फेमस है। यहां का मशहूर पराठा खाने हजारों लोग रोजाना पहुंचते हैं। यहां का स्वाद आपकी जुबां पर सालों चढ़ा रहता है।

गली काबाबियन
नॉनवेज के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली एक शानदार जगह है। नॉनवेज का स्वाद लेने के लिए आप जामा मस्जिद के लिए के पास मौजूद गली कबाबियन जरूर एक्सप्लोर करें। यहां का ग्रिल्ड चिकन खाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

दौलत की चाट
सर्दियों में दिल्ली में मिलने वाली दौलत की चाट का स्वाद अपने आप में बेहद खास है। यहां एक खास तरह की मिठाई मिलती है, जिसे चाट के नाम से जाना जाता है।

दरीबा कलां
उत्तर भारत का फेमस फूड राजमा-चावल दिल्ली की गलियों में आपको भरपूर खाने को मिलता है। दिल्ली में मौजूद दरीबा कला के राजमा-चावल का स्वाद अपने आप में बेस्ट है।

छोटे भटूरे
दिल्ली और उत्तर भारत का सबसे फेमस नाश्ता छोटे भटूरे आपको दिल्ली की सड़कों पर आसानी से खाने को मिल सकता है। स्पाइसी छोले के साथ मिलने वाले सॉफ्ट भटूरे का स्वाद आप कभी नहीं भूल सकते हैं।

कौन है 23 साल के गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड, ODI में सबसे तेज 50 का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला

हैदराबाद से हार के बाद टॉप-2 में कैसे पहुंचेगी आरसीबी?

भारत का इकलौता राज्य जिसमें मात्र दो जिले हैं, बताने वाला कहलाएगा GK का धुरंधर

क्यों चाहकर भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं खेल सकते वैभव सूर्यवंशी

महिलाओं के लिए अमृत से कम नहीं इस पेड़ के पत्ते, छाल भी है कई स्वास्थ्य समस्याओं का देसी इलाज, जानें इसके गजब फायदे

Neeraj Chopra vs Julian Weber: जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता में भी जूलियन वेबर ने मारी बाजी, दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

IPL 2025: बेंगलुरु की हार से मुंबई इंडियंस को मिला बूस्टर, टॉप-2 में फिनिश करने का मौका

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ढही मिट्टी, 2 महिलाओं की मौत; 2 घायल

Video: पेरिस की मेट्रो में इंडियन ड्रेस पहनकर चढ़ी भारतीय महिला, आगे जो हुआ आप भी देख लीजिए

WTC Final के लिए ने किया मैच ऑफीशियर्ल के नाम का ऐलान, 2 भारतीय को मिली बड़ी जिम्मेदारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited