भारत में देखना है शेर तो पहुंच जाएं इस जगह, बड़ी मुश्किल से देते हैं जंगल के राजा दर्शन
Lion Safari in India: शेर एक अत्यंत संकटग्रस्त प्रजाति है। जंगल के राजा के दर्शन कर पाना नसीब-नसीब की बात है। बाघ से लेकर तेंदुए तक आपको भारत में सब दिखेंगे लेकिन, जंगल का राजा शेर आपको दिखे इस बात की संभावना काफी कम है। ऐसे में कुछ चुनिंदा स्थान हैं जहां पर आपको शेर का दीदार हो सकता है।
सीमित हो गई है शेरों की संख्या
भारत में शेरों की संख्या सीमित है। गिने-चुने कुछ ही ऐसे स्थान हैं जहां पर शेर का दीदार हो सकता है। शेरों के संरक्षण के लिए निरंतर और सतत प्रयास चल रहे हैं।
गिर नेशनल पार्क
गुजरात में स्थित गिर नेशनल पार्क शेरों के लिए जाना जाता है। ये शेरों का एकमात्र प्राकृतिक निवास स्थल है जहां एशियाई शेरों की प्राकृतिक आबादी पाई जाती है। सफारी के माध्यम से आपको जंगल के राजा को देखने का मौका मिल सकता है।
कुनो वाइल्डलाइफ़ सेंचुरी
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित इस जगह पर एशियाई शेरों का संरक्षण और पुनर्वास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। गिर नेशनल पार्क के बाहर आपको इस जगह भी शेर दिख सकता है क्योंकि ये एशियाई शेरों का दूसरा बड़ा घर है।
गिरनार वन्यजीव अभ्यारण
गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर वन के पास स्थित गिरनार वन्यजीव अभ्यारण में भी आपको शेर के दर्शन हो सकते हैं। यहां शेरों की संख्या सीमित है लेकिन, यहां पर शेरों का सरक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा यहां पर सैलानी ट्रैंकिग और लंबी पैदल यात्रा का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
चंद्रप्रभा सेंचुरी से गायब हुए शेर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सटा हुआ चंद्रप्रभा सेंचुरी शेरों के दीदार के लिए एक उत्तम स्थान माना जाता रहा है। घने जंगलों, पहाड़ी क्षेत्रों, और नदियों से घिरे इस स्थान पर शेरों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहे हैं। हालांकि, अब यहां शेर दिखे इस बात की संभावना ना के बराबर है।
भारत से क्यों गायब हो रहे हैं शेर?
वनों की कटाई से लेकर जंगलों का विखंडन भारत से शेरों के गायब होने का कारण हो सकता है। इसके अलावा अनियमित प्रजनन और बीमारी भी इनकी जनसंख्या में कमी का कारण रही है।
IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले KKR इन तीन खिलाड़ियों को पक्का कर सकती है रिटेन
पिता के साथ ठेले पर बेची चाय, मजदूरी कर किया गुजारा, फिर IAS बन हिमांशु ने रचा इतिहास
धाकड़ अंदाज वाली SDM प्रियंका बिश्नोई हार गई जिंदगी की जंग, ऐसे बनी थीं RPSC RAS टॉपर
पढ़ाई में कमजोर बच्चे के लिए रामबाण हैं ये 5 चीजें, चाणक्य की तरह तेज हो जाएगी बुद्धि
टाटा ग्रुप में कैसे मिलती है नौकरी, जानें फ्रेशर की कितनी होती है सैलरी
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited