खूबसूरती में इंग्लैंड- स्विट्जरलैंड भी फेल, भारत में छिपी है स्वर्ग से भी सुंदर जगह

विदेश यात्रा करने का प्लान कर रहे हों तो उससे पहले आपको भारत में छिपी इन खूबसूरत जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। अगर आप इन जगहों पर जाएंगे तो एकपल के लिए इनकी खूबसूरती में आप इस कदर खो सकते हैं कि इसके सामने स्विटजरलैंड और इंग्लैंड जैसे मुल्क भी फीके पड़ जांए।

भारत में है स्वर्ग सी जगहें
01 / 06

भारत में है स्वर्ग सी जगहें

इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में भारी संख्या में पर्यटक जाते हैं। भारत से भी इन देशों में यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या लाखों में है। अब इन जगहों की यात्रा करने से पहले आप भारत की इन जगहों की यात्रा करने का प्लान कर लें ये आपको विदेश से भी अच्छी फीलिंग देंगे।

गुलमर्ग की करें यात्रा
02 / 06

गुलमर्ग की करें यात्रा

दुनिया की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक स्विट्जरलैंड को कश्मीर का गुलमर्ग टक्कर देता है। गुलमर्ग में बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा देखने के बाद आपको स्विट्जरलैंड भी फीका लगने लगेगा। गुलमर्ग स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए भी काफी ज्यादा फेमस है।

गुलमर्ग यात्रा करने का सही समय
03 / 06

गुलमर्ग यात्रा करने का सही समय

गुलमर्ग की यात्रा करने का सबसे सही टाइम दिसंबर से फरवरी के महीने में होता है। इन महीनों में अच्छी खासी बर्फबारी होती है जिसके चलते आप स्कीइंग और अन्य स्नो स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। मानसून के महीनों में जुलाई से सितंबर के बीच भी यहां जाया जा सकता है क्योंकि उस टाइम यहां की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ जाती है। और पढ़ें

इंग्लैंड से खूबसूरत है ये जगह
04 / 06

इंग्लैंड से खूबसूरत है ये जगह

नैनीताल जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। नैनीताल की झीलों में इंग्लैंड की लेक डिस्ट्रिक्ट की काफी झलक नजर आती है। कई मायनों में नैनीताल की शांत और खूबसूरत झीलों के सामने इंग्लैंड की झील भी फीकी पड़ जाती है।

नैनीताल यात्रा करने का सही समय
05 / 06

नैनीताल यात्रा करने का सही समय

अगर आपको बर्फबारी पसंद है तो नवंबर से फरवरी के बीच इस जगह की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। वहीं बारिश और हरियाली का आनंद लेने के लिए आपको जुलाई से सितंबर महीनों के बीच इस सुहावनी जगह की यात्रा करनी चाहिए।

इन जगहों की भी कर सकते हैं यात्रा
06 / 06

इन जगहों की भी कर सकते हैं यात्रा

नैनीताल और गुलमर्ग को एक्सप्लोर करने के अलावा आप उत्तराखंड के औली में भी जा सकते हैं जो आपको अलास्का की पहाड़ियों की याद दिला देगा। वहीं एम्स्टर्डम ट्यूलिप की जगह श्रीनगर में ट्यूलिप के दीदार कर सकते हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited