खूबसूरती में इंग्लैंड- स्विट्जरलैंड भी फेल, भारत में छिपी है स्वर्ग से भी सुंदर जगह

विदेश यात्रा करने का प्लान कर रहे हों तो उससे पहले आपको भारत में छिपी इन खूबसूरत जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। अगर आप इन जगहों पर जाएंगे तो एकपल के लिए इनकी खूबसूरती में आप इस कदर खो सकते हैं कि इसके सामने स्विटजरलैंड और इंग्लैंड जैसे मुल्क भी फीके पड़ जांए।

01 / 06
Share

भारत में है स्वर्ग सी जगहें

इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में भारी संख्या में पर्यटक जाते हैं। भारत से भी इन देशों में यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या लाखों में है। अब इन जगहों की यात्रा करने से पहले आप भारत की इन जगहों की यात्रा करने का प्लान कर लें ये आपको विदेश से भी अच्छी फीलिंग देंगे।

02 / 06
Share

गुलमर्ग की करें यात्रा

दुनिया की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक स्विट्जरलैंड को कश्मीर का गुलमर्ग टक्कर देता है। गुलमर्ग में बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा देखने के बाद आपको स्विट्जरलैंड भी फीका लगने लगेगा। गुलमर्ग स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए भी काफी ज्यादा फेमस है।

03 / 06
Share

गुलमर्ग यात्रा करने का सही समय

गुलमर्ग की यात्रा करने का सबसे सही टाइम दिसंबर से फरवरी के महीने में होता है। इन महीनों में अच्छी खासी बर्फबारी होती है जिसके चलते आप स्कीइंग और अन्य स्नो स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। मानसून के महीनों में जुलाई से सितंबर के बीच भी यहां जाया जा सकता है क्योंकि उस टाइम यहां की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ जाती है।

04 / 06
Share

इंग्लैंड से खूबसूरत है ये जगह

नैनीताल जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। नैनीताल की झीलों में इंग्लैंड की लेक डिस्ट्रिक्ट की काफी झलक नजर आती है। कई मायनों में नैनीताल की शांत और खूबसूरत झीलों के सामने इंग्लैंड की झील भी फीकी पड़ जाती है।

05 / 06
Share

नैनीताल यात्रा करने का सही समय

अगर आपको बर्फबारी पसंद है तो नवंबर से फरवरी के बीच इस जगह की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। वहीं बारिश और हरियाली का आनंद लेने के लिए आपको जुलाई से सितंबर महीनों के बीच इस सुहावनी जगह की यात्रा करनी चाहिए।

06 / 06
Share

इन जगहों की भी कर सकते हैं यात्रा

नैनीताल और गुलमर्ग को एक्सप्लोर करने के अलावा आप उत्तराखंड के औली में भी जा सकते हैं जो आपको अलास्का की पहाड़ियों की याद दिला देगा। वहीं एम्स्टर्डम ट्यूलिप की जगह श्रीनगर में ट्यूलिप के दीदार कर सकते हैं।