होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

भारत की इन जगहों पर दिखते हैं स्वर्ग जैसे नजारे, मगर 1 भी विदेशी को नहीं मिलती एंट्री

भारत देश में विविधता बहुत अधिक है जिसके चलते यहां देखने लायक ऐसी तमाम जगह हैं जिनके नज़ारे स्वर्ग जैसे लगते हैं। हालांकि, भारत में कुछ ऐसी भी जगह हैं जहां विदेशी पर्यटकों की एंट्री पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ है। इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ प्रमुख स्थानों के नाम शामिल हैं।

सुंदरता से भरपूर है भारत सुंदरता से भरपूर है भारत
01 / 06
Share

सुंदरता से भरपूर है भारत

भारत में पर्यटकों के लिए घूमने के लिए तमाम जगहें हैं जो उन्हें शांति का अहसास कराती हैं लेकिन, कुछ जगहों पर विदेशी पर्यटकों का आना मना है।

चकराता उत्तराखंड चकराता उत्तराखंड
02 / 06
Share

चकराता (उत्तराखंड)

उत्तराखंड में स्थित हिल स्टेशन चकराता हरी-भरी वादियां और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। सुरक्षा कारणों से यहां विदेशी पर्यटकों को प्रवेश नहीं करने दिया जाता है।

03 / 06
Share

सियाचिन ग्लेशियर (लद्दाख)

दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर लद्दाख में स्थित है। यहां केवल भारतीय सेना के कर्मचारी जा सकते हैं। विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर यहां पूरी तरह से बैन है।

04 / 06
Share

आर्मी कैंटोनमेंट्स (लद्दाख और अन्य सीमा क्षेत्रों में)

लद्दाख में स्थित दिल को लुभा लेने वाले स्थान गलवान घाटी और पैंगोंग झील के कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जो केवल भारतीय नागरिकों के लिए खुले होते हैं। यहां विदेशी नागरिकों की एंट्री नहीं है।

05 / 06
Share

आर्मी कैंटोनमेंट (उत्तर-पूर्वी राज्यों में)

उत्तर-पूर्वी राज्यों में स्थित आर्मी कैंटोनमेंट के क्षेत्र सुंदरता के लिहाज से मन को लुभावने वाले हैं। सुरक्षा कारणों से यहां विदेशी नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित है।

06 / 06
Share

चोलमु झील (सिक्किम)

सिक्किम में स्थित चोलमू झील की की सुंदरता अद्वितीय है। यहां का दौरा केवल सेना और सिक्किम पुलिस प्रशासन ही कर सकती है।