देश में यहां छिपी है देवताओं की घाटी, कदम रखते ही दिखते हैं स्वर्ग जैसे सुंदर नजारे
Hidden Gems of India: भारत विविधताओं का देश है। यहां पर एक से बढ़कर एक ऐसे नजारे हैं जिन्हें देखने के बाद आप पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। भारत में कुछ ऐसी भी जगहें मौजूद हैं जहां पर जाने के बाद आपको ऐसा लग सकता है कि मानो आप देवताओं की घाटी यानी स्वर्ग में प्रवेश कर गए हों।
स्वर्ग सा सुंदर है भारत
भारत की प्राकृतिक सुंदरता और विविधता इसे स्वर्ग जैसा सुंदर बनाता है। भारत का हर कोना अपने आप में अलग और आकर्षण से भरा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्र से लेकर तटीय इलाके भारत में देखने के लिए बहुत कुछ है।
कुल्लू घाटी (हिमाचल प्रदेश)
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बसी खूबसूरत घाटी को देवताओं की घाटी के नाम से जाना जाता है। इस घाटी में आपको प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और हरियाली से भरे हुए पहाड़ नजर आएंगे। इसके अलावा हिमाचल का ये स्थान सुंदर परिदृश्यों और धार्मिक स्थलों से सजा हुआ है।
कुल्लू का धर्मिक पक्ष
कुल्लू में आपको रघुनाथ मंदिर, भीमकाली मंदिर, जागेश्वरी मंदिर, शिव मंदिर, सुली मंदिर, गजेश्वरी मंदिर और बिजली महादेव मंदिर के दर्शन होंगे। इस घाटी में कदम रखते ही आपको स्वर्ग जैसे सुंदर नजारे नजर आएंगे।
मनाली (हिमाचल प्रदेश)
हिमाचल प्रदेश में ही कुल्लू जिले में मनाली भी स्थित है जिसे देवताओं की घाटी कहते हैं। पौराणिक संत मनु के नाम पर बसी इस घाटी में आपको बर्फ़ से ढकी चोटियों के अलावा लुभावनी घाटी और राजसी पहाड़ों के भी दर्शन होंगे।
धार्मिक लोगों के लिए स्वर्ग है मनाली
मनाली में हिडिम्बा देवी और मनु ऋषि के प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं। हिडिम्बा देवी मंदिर की स्थापना 1553 ईस्वी में हुई थी जो महाभारत के पात्र भीम की पत्नी हैं। वहीं मनु मंदिर मनाली के पुराने भाग में स्थित होने की वजह से काफी ज्यादा लुभावना है।
IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले KKR इन तीन खिलाड़ियों को पक्का कर सकती है रिटेन
पिता के साथ ठेले पर बेची चाय, मजदूरी कर किया गुजारा, फिर IAS बन हिमांशु ने रचा इतिहास
धाकड़ अंदाज वाली SDM प्रियंका बिश्नोई हार गई जिंदगी की जंग, ऐसे बनी थीं RPSC RAS टॉपर
पढ़ाई में कमजोर बच्चे के लिए रामबाण हैं ये 5 चीजें, चाणक्य की तरह तेज हो जाएगी बुद्धि
टाटा ग्रुप में कैसे मिलती है नौकरी, जानें फ्रेशर की कितनी होती है सैलरी
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited