इस जगह मिले 26,000 साल पुराने मानव पैरों के निशान, हिमयुग के रहस्यों का हो सकता है खुलासा

खबर मैड्रिड की है जहां पुरातत्वविदों को मनुष्यों और जानवरों के 26,000 साल पुराने पैरों के निशान मिले हैं। श्रमिकों ने जब उस स्थान पर खुदाई की तो उन्हें ये निशान मिले। इस निशान से हिमयुग के टाइम के बारे में जानकारी मिल सकती है।

01 / 05
Share

पुरातत्वविदों को मिले 26,000 साल पुराने निशान

मैड्रिड में पुरातत्वविदों ने एक निर्माण स्थल पर 26,000 साल पुराने चौंकाने वाले मानव और जानवरों के पैरों के निशान खोजे हैं। मजदूर मेंडेज़ अल्वारो क्षेत्र में एक आवास परियोजना के विकास काम में लगे हुए थे जहां उन्हें ये पदचिन्ह मिले।

02 / 05
Share

महत्वपूर्ण स्थल में जगह को दिया गया बदला

पुरातात्विक जांच के बाद इस आश्चर्यजनक खोज के कारण तत्काल इस जगह को एक महत्वपूर्ण स्थल में बदल दिया गया है। अगली बार जब आप मैड्रिड की यात्रा करें तो इस जगह अवश्य जांए।

03 / 05
Share

साइट पर निर्माण कार्य गया रोका

इस खोज के कारण अब साइट पर निर्माण कार्य को पूरी तरह से रोक दिया गया है। इस अमूल्य अवशेष को संरक्षित करने के लिए इसे आधिकारिक तौर पर BIC (अमूर्त सांस्कृतिक संपत्ति) घोषित किया गया है।

04 / 05
Share

हिमयुग के हो सकते हैं पैरों के निशान

साइट पर पाए गए पैरों के निशान और अवशेष हिमयुग की अवधि के दौरान के हो सकते हैं। प्राचीन पैरों के निशान उन जानवरों की उपस्थिति का भी संकेत देते हैं जो पानी के लिए वहां पर रुके होंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां कई नदियां भी हैं।

05 / 05
Share

दुर्लभ सामुदायिक साइट ने किया हैरान

यह एक दुर्लभ सामुदायिक साइट भी है। उल्लेखनीय बात ये है कि यह इबेरियन प्रायद्वीप के मध्य में अपनी तरह का पहला मामला है। पहले ऐसी खोजें केवल कैंटब्रियन तट पर ही की गई थीं, जो अक्सर गुफाओं या आश्रयों में बस्तियों के रूप में पाई जाती हैं।