बिना पैसों की चिंता के घूम आओ विदेश, इन देशों में महाराजा है भारत का रुपया

India vs nepal Rupee: अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हो लेकिन बजट को लेकर आपके मन में तमाम सवाल घूम रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऐसे देशों के बारे में जहां जाकर आप कम बजट में यात्रा कर सकते हैं। इन देशों में भारतीय रुपया काफी ज्यादा ताकतवर है।

01 / 07
Share

ताकतवर है भारतीय रुपया

घूमना सभी को पसंद है लेकिन, ज्यादा पैसे खर्च हो जाने के चक्कर में विदेश घूमने के बारे में बेहद कम लोग ही सोच पाते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे उन मुल्कों को बारे में जहां पर जाकर आपको भारतीय रुपये की असली ताकत पता चलेगी।

02 / 07
Share

घूम आओ वियतनाम

वियतनाम में 1 भारतीय रुपया की कीमत 294.74 वियतनामी डोंग के बराबर है। खाने के लिए फेमस इस देश की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। वियतनाम जाकर पहाड़ों पर हाइकिंग करने के अलावा और झीलों-झरनों का भी आनंद ले सकते हैं।

03 / 07
Share

भारतीयों की पसंद इंडोनेशिया

इंडोनेशिया मुल्क में आपको जरूर से जरूर यात्रा करनी चाहिए। इंडोनेशिया में 1 भारतीय रुपए की कीमत 181.61 Rupiah है। बाली और जकार्ता यहां की फेमस टूरिस्टे डेस्टिनेशन है जहां आप यात्रा कर सकते हैं।

04 / 07
Share

हंगरी में करो चिल

यूरोप के इस देश में भी जाकर आपको रुपये की असली ताकत का एहसास होगा। हंगरी में 1 भारतीय रुपया 4.22 हंगेरियन फ़ोरिंट के बराबर है। हंगरी में घूमने के लिए आप बुडापेस्ट जा सकते हैं।

05 / 07
Share

आइसलैंड में बिताओ शांति के पल

अटलांटिक महासागर में स्थित खूबसूरत देश आइसलैंड में भी रुपया मजबूत है। आइसलैंड में 1 भारतीय रुपया 1.63 इंडोनेशियन आइसलैंडिक क्रोना के बराबर है। इस देश में घूमने को और एक्सप्लोर करने को बहुत कुछ है।

06 / 07
Share

नेपाल घूमना मत भूलना

हिंदू राष्ट्र नेपाल घूमने के लिए आपके पास सबसे बेहतर विकल्पों में से एक हो सकता है। 1 भारतीय रुपए की नेपाल में कीमत 1.60 नेपाली रुपया के बराबर है। हिमालय पर्वतमाला के बीच स्थित ये देश बेहद खूबसूरत है।

07 / 07
Share

श्रीलंका में घूमने का बनाओ प्लान

श्रीलंका में 1 भारतीय रुपए की कीमत 3.65 श्रीलंकाई रुपया के बराबर है। श्रीलंका एक खूबसूरत द्वीप राष्ट्र है जहां बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण स्थल मौजूद हैं।