वो 5 जगहें जहां धड़कता था रतन टाटा का दिल, हमेशा के लिए हो गई हैं सूनी

Ratan Tata का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। रतन टाटा सभी भारतीय लोगों के दिल के बेहद करीब थे यही वजह है कि उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं एक खालीपन सा छा गया है जिसे सभी महसूस कर रहे हैं। रतन टाटा से जुड़ी वो जगहें जो उनके दिल के बेहद करीब थीं।

01 / 06
Share

भारत ने खोया कोहिनूर

86 साल की उम्र में भारत के उद्योगपति रतन टाटा ने अंतिम सांस ली है। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। रतन टाटा जी को याद करते हुए हम उन जगहों के बारे में जानेंगे जो उनके दिल के बेहद खास थीं।

02 / 06
Share

अल्टामाउंट रोड

समुद्र के किनारे अल्टामाउंट रोड पर बसा रतन टाटा का घर उनके दिल के बेहद करीब था। यहीं पर प्रकृति के बीच आराम और सादगी से रतन टाटा निवास करते थे। ये स्थान उन्हें सुकून और शांति प्रदान करता था।

03 / 06
Share

जमशेदपुर

जमशेदपुर से रतन टाटा जी का भावनात्मक जुड़ाव रहा है। जमशेदपुर जिसे अब टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है इसको उनके दादाजी जमशेदजी टाटा ने बसाया था। जमशेदपुर के लोगों का भी रतन टाटा से खासा प्रेम है।

04 / 06
Share

कोडाइकनाल

तमिलनाडु में स्थित कोडाइकनाल हिल स्टेशन में अक्सर रतन टाटा सुकून के लिए जाया करते थे। ये हिल स्टेशन बेहद सुंदर है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए जाना जाता है।

05 / 06
Share

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी

रतन टाटा ने अपने जीवन के शुरुआती दिन इंग्लैंड में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में ही बिताए थे। यहीं से उन्होंने शिक्षा ग्रहण की जिसने उनके व्यावसायिक दृष्टिकोण को आकार देने का काम किया।

06 / 06
Share

नौशेरवानजी टाटा बिल्डिंग

नौशेरवानजी टाटा बिल्डिंग रतन टाटा का आवासीय भवन है जहां उन्होंने सालों तक बेहद साधारण और आम जीवन जिया। इस जगह पर रतन टाटा जी अपने अपने कुत्तों के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करते थे।