होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

Kailash Mansarovar Yatra: कितना आएगा यात्रा में खर्च, डिटेल में समझ लें हर छोटी से छोटी जानकारी

Kailash Mansarovar Yatra Trip cost: कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द ही फिर से शुरू होने जा रही है। 18 से 70 वर्ष की आयु वाला फिट व्यक्त ये यात्रा कर सकता है। मानसरोवर यात्रा करने में कितना खर्चा आ सकता है इसको डिटेल में समझने की कोशिश करते हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा
01 / 06
Share

कैलाश मानसरोवर यात्रा

5 साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल गर्मी के मौसम से फिर से शुरू होने जा रही है। साल 2020 से पहले हर साल तकरीबन 50 हजार श्रद्धालु भारत और नेपाल के रास्ते इस धार्मिक यात्रा पर जाते थे।

इतना होगा खर्चा इतना होगा खर्चा
02 / 06
Share

इतना होगा खर्चा

भारत से कैलाश मानसरोवर यात्रा पैकेज की लागत प्रति व्यक्ति ₹1.6 लाख से ₹3 लाख तक हो सकती है। पैकेज की लागत यात्रा के मौसम, समूह के आकार और अन्य कारकों पर निर्भर करती है।

03 / 06
Share

100% फिट होना जरूरी

इस यात्रा के लिए KMVN को 32 हजार रुपए फीस देनी होती है वहीं 2400 रुपए चीनी वीजा शुल्क होता है। 100 प्रतिशत फिट होने पर ही आप ये यात्रा कर सकते हैं।

04 / 06
Share

कैलाश मानसरोवर रूट

उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से कैलाश मानसरोवर 65 किलोमीटर दूर है। सिक्किम के नाथुला से इसकी दूरी 802 किलोमीटर है वहीं नेपाल की राजधानी काठमांडू से जो भारतीय लोगों के लिए यहां जाने का तीसरा रास्ता है से इसकी दूरी तकरीबन 500 किलोमीटर है।

05 / 06
Share

विशेष महत्व

हिन्दुओं के अलावा जैन और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए इस यात्रा का विशेष महत्व है। जैन धर्म में मान्यता है कि भगवान ऋषभ देव को यहीं निर्वाण मिला था वहीं बौद्ध धर्म में इसे ब्रह्मांड का केंद्र बिंदु बताया गया है।

06 / 06
Share

चीन का अधिकार

कैलाश पर्वत श्रेणी का ज्यादातर हिस्सा तिब्बत में आता है जिसपर चीन का अधिकार है। ऐसे में कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए चीन से परमिशन लेना अनिवार्य है।