लोग नहीं करते हैं बात, 99% लोगों को नहीं पता होगा नाम, कम से कम 1 बार जरूर जाओ इन 5 जगह

Most Underrated Destinations In India: आज हम आपको जिन जगहों के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं वो घूमने-फिरने वालों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं। ये जगहें उतनी पॉपुलर नहीं हैं जितना वो डिजर्व करती हैं। शांत माहौल और कम भीड़-भाड़ के लिए लाइफ में कम से कम आपको एकबार यहां जरूर जाना चाहिए।

कम पॉपुलर डेस्टिनेशन
01 / 06

कम पॉपुलर डेस्टिनेशन

भारत में ऐसी तमाम जगहें हैं जो अब तक उतनी पॉपुलर नहीं हो पाई हैं जितना वो डिजर्व करती हैं। आज हम आपको बताएंगे भारत के 5 सबसे अंडरेटेड ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में डिटेल में जानकारी जहां आप शांत माहौल के लिए जा सकते हैं।

मोकोकचंग
02 / 06

मोकोकचंग

नागालैंड की यात्रा के दौरान आप मोकोकचंग की यात्रा कर सकते हैं। कम लोग इसके बारे में जानते हैं ऐसे में यहां जाकर आप आदिवासी जीवन शैली को करीब से जान सकते हैं। ये एक खूबसूरत और शांतिपूर्ण शहर है जो हरे-भरे जंगल और सुंदर झीलों के लिए फेमस है।

तीर्थन वैली
03 / 06

तीर्थन वैली

तीर्थन वैली हिमाचल प्रदेश में मौजूद है। शांति और खूबसूरती से भरी इस कम पॉपुलर जगह को आप जल्द से जल्द एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं। घने जंगल, नदियां और झरने तीर्थन वैली को बेहद खास बनाते हैं।

केनघाट
04 / 06

केनघाट

इस बार अगर आप मध्य प्रदेश घूमने जाएं तो केनघाट को अपनी यात्रा लिस्ट में शामिल करना बिल्कुल मत भूलें। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित केनघाट में आपको प्राचीन किले, जंगल, और झरने के अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे।

गुरेज घाटी
05 / 06

गुरेज घाटी

गुरेज घाटी जम्मू और कश्मीर में स्थित है। कम पॉपुलर होने की वजह से अधिकतर लोग इसके बारे में इतना डिटेल में नहीं जानते हैं। सुरम्य दृश्य और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए गुरेज घाटी किसी जन्नत से कम नहीं है।

माजुली द्वीप
06 / 06

माजुली द्वीप

माजुली द्वीप असम में स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता, लोक कला और संस्कृति का दीदार करने के लिए आपको हर हाल में लाइफ में कम से कम एक बार यहां की यात्रा जरूर करना चाहिए। प्रकृति के करीब यहां आप सुंदर घाट के दीदार कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited