होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

बाल कटवाए, छाती को बांधा, 250 साल पहले दुनिया घूमने के लिए जोखिम में डाला सबकुछ

Jeanne Baret Ship: अगली बार जब कोई आपसे कहे कि महिलाओं को अकेले यात्रा नहीं करनी चाहिए, तो जीन बैरेट को जरूर याद कर लें। ये वह महिला हैं जिसने दुनिया की यात्रा तब की जब दुनिया कहती थी कि ट्रैवल महिलाओं के लिए नहीं है।

साहसिक यात्रा साहसिक यात्रा
01 / 06
Share

साहसिक यात्रा

आज भी तमाम ऐसे लोग हैं जो रुढीवादी विचारों को मानते हैं और समझते हैं कि महिलाओं को यात्रा नहीं करनी चाहिए। घिसी-पिटी सोच के बावजूद हमारा इतिहास साहसी महिलाओं से भरा हुआ है। जीन बैरेट वो महिला हैं जिन्होंने 250 साल पहले साहसिक यात्रा की और इतिहास में अपनी अनूठी पहचान बनाई थी।

कौन थीं जीन बैरेट कौन थीं जीन बैरेट
02 / 06
Share

कौन थीं जीन बैरेट

1740 में फ्रांस में जीन बैरेट का जन्म हुआ था। बैरेट पेशे से एक विशेषज्ञ वनस्पतिशास्त्री थीं। उस समय जब विज्ञान बहुत हद तक पुरुषों का क्लब था एक महिला के लिए विज्ञान की इतनी बेहतर समझ होना अपने आप में बड़ी बात थी।

03 / 06
Share

दिलचस्प है कहानी

जीन बैरेट प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री फिलबर्ट कॉमर्सन के साथ काम करती थीं। जब उन्हें 1766 के अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया, तो जीन इसके लिए पूरी तरह से तैयार थीं लेकिन एक बड़ी समस्या यह थी कि उस समय फ्रांसीसी नौसेना कानून महिलाओं को सैन्य जहाजों पर नौकायन करने से प्रतिबंधित किए हुए था।

04 / 06
Share

पुरुषवेश में हुई थीं यात्रा में शामिल

फ्रांसीसी नेवी अफसर लुई आंटोइन डी बौगनविल के नेतृत्व में समुद्री अभियान में भाग लेने के लिए जीन बैरेट पुरुषवेश में यात्रा में शामिल हुई थीं। यात्रा के दौरान जीन ने कई नए पौधों की खोज की और एक रिपोर्ट भी बनाई जिसे बाद में काफी सराहा गया था।

05 / 06
Share

2 साल तक बदला था भेष

यात्रा में शामिल होने के लिए उन्होंने अपने बाल कटवाए, अपनी छाती को बांधा और जीन बैरेट के वेश में जहाज पर चढ़ गई। दो साल तक, बैरेट ने अपना भेष बदले रखा।

06 / 06
Share

महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

संदेह होने के बाद उन्हें मॉरीशस में ही छोड़ दिया गया था जहां वे कई सालों तक रहीं। आखिरकार 1775 में वो फ्रांस वापस लौटीं और अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी की। यात्रा के समापन के बाद जब उनकी पहचान उजागर हुई तब ना केवल वो एक प्रसिद्ध नाम बन गईं बल्कि उनकी साहसिकता यात्रा की कहानी ने महिलाओं के लिए नए रास्ते खोल दिए।