स्वर्ग से भी सुंदर है भारत का ये गांव, धरती पर दिख जाएगा इंद्रलोक का नजारा

भारत के हिमाचल में एक ऐसा गांव छिपा है जिसकी खूबसूरती उसे सबसे अलग और अनूठा बनाती है। इस गांव में प्रवेश करने के बाद आपको यहां से वापस आने का मन नहीं करेगा। वहीं यहां पहुंचने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि मानो आप धरती पर ही इंद्रलोक के दर्शन कर रहे हों।

01 / 05
Share

गांवो का देश है भारत

भारत एक ऐसा देश है जो अपने ग्रामीण कल्चर की वजह से ज्यादा जाना जाता है। भारत में कई ऐसे सुंदर गांव मौजूद हैं जो इस देश की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। आज हम जिस गांव का जिक्र करने जा रहे हैं वहां पर जाकर आपको स्वर्ग का एहसास होगा।

02 / 05
Share

स्वर्ग से सुंदर है मलाना

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मलाना गांव में जाकर आपको जन्नत में होने का एहसास होगा। यहां का शांत वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर आपको सराबोर कर देगी।

03 / 05
Share

बर्फ से ढके पहाड़ बना देंगे दीवाना

मलाना गांव पहुंचकर आपको एक पल के लिए लगेगा कि मानो आप स्वर्ग में ही आ गए हों। बर्फ से ढके पहाड़, ऊंची और हरी चोटियों से घिरा मैदान आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

04 / 05
Share

प्राचीन संस्कृति से होंगे रुबरु

ये गांव अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों और आदतों के लिए जाना जाता है। यहां पर बसने वाले स्थानीय लोगों को मलानी कहा जाता है। यहां की जीवनशैली काफी अनूठी और विशिष्ट है।

05 / 05
Share

सड़क मार्ग से पहुंचे मलाना

मलाना के इस सुंदर गांव तक पहुंचने के लिए कुल्लू से बस लेकर आप इसके निकट पहुंच सकते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए पहाड़ी रास्तों से होकर आपको ट्रैकिंग करनी ही पड़ेगी।