होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

यहां चमत्कार को होता है नमस्कार, महाभारत काल से है कनेक्शन, गुरुग्राम में है जगह

आज हम आपको जिस अनोखी और धार्मिक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं उसका इतिहास बेहद प्राचीन है। ये जगह ना केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि बीमारियों से मुक्ति और समृद्धि पाने की चाह में भी भक्त यहां जाते हैं।

धर्मिकता में रूची धर्मिकता में रूची
01 / 06
Share

धर्मिकता में रूची

धार्मिकता में रूची रखने वाले पर्यटक हमेशा से ही किसी यूनीक जगह की तलाश में रहते हैं। इस कड़ी में हम आपको बताएंगे ऐसे प्राचीन मंदिर के बारे में जिसका इतिहास बेहद प्राचीन है और जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है।

शीतला माता मंदिर शीतला माता मंदिर
02 / 06
Share

शीतला माता मंदिर

शरीर के साथ-साथ मन की शांति के लिए आपको गुरुग्राम में स्थित शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। शीतला माता मंदिर लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है।

03 / 06
Share

महाभारत काल से कनेक्शन

इस मंदिर का कनेक्शन महाभारत काल से है। स्कन्द पुराण में इसका जिक्र है। मान्यता है कि इस स्थान पर द्रोणाचार्य ने कौरवों और पांडवों को प्रशिक्षित किया था।

04 / 06
Share

शीतला माता का महत्व

विशेष रूप से गर्मी के मौसम में शीतला माता देवी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि शीतला माता की पूजा करने से चेचक और चर्म रोग जैसी बीमारियां ठीक होती हैं।

05 / 06
Share

भक्तों का लगता है तांता

खबरों की मानें तो हर साल 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु इस पावन जगह दर्शन के लिए आते हैं। बच्चों को नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए भी माता-पिता इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं।

06 / 06
Share

कैसे पहुंचे शीतला माता मंदिर

येलो लाइन पर स्थित एम.जी. रोड मेट्रो स्टेशन और इफको चौक मेट्रो स्टेशन इसके नजदीकी मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन से शीतला माता मंदिर की दूरी करीबन 6 किलोमीटर है जहां आप ऑटो या ई-रिक्शा से जा सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज