पूरी तरह से लड़कियों से भरा हुआ है ये देश, लड़कों की है हद से ज्यादा कमी

Highest Female Population Country: दुनिया में कुछ ऐसे भी देश मौजूद हैं जहां पर लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या कहीं ज्यादा है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उसी नंबर 1 देश के बारे में बात करने जा रहे हैं जहां लड़कियों की संख्या काफी ज्यादा है। इसके साथ ही हम बताएंगे कि उस देश तक कैसे पहुंचा जा सकता है।

01 / 06
Share

लातविया

महिलाओं की सबसे बड़ी संख्या में लातविया देश नंबर 1 पर काबिज है। यूरोप में बसे इस बेहद ही खूबसूरत देश में लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या काफी ज्यादा है।

02 / 06
Share

पुरुषों की तुलना में ज्यादा जीती हैं महिलाएं

लातविया की कुल जनसंख्या 19 लाख है जिसमें 54.10 प्रतिशत महिलाएं हैं। लातविया में महिलाओं की संख्या बढ़ने के पीछे का मुख्य कारण महिलाओं में उच्च जीवन प्रत्याशा है यानी वहां महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा जीती हैं।

03 / 06
Share

महिलाओं का है बोल बाला

लातविया देश में आपको हर जगह महिलाओं का बोल बाला देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान और व्यवसाय और क्षेत्र में महिलाएं नंबर 1 हैं वहीं देश के संसद तक में महिलाओं की अच्छी खासी संख्या है।

04 / 06
Share

भारत से लातविया विमान खर्चा

लातविया जाने के लिए एकतरफा फ्लाइट टिकट 25 से 50 हजार के बीच पड़ेगी वहीं राउंड ट्रिप के लिए अगर आप टिकट बुक करते हैं तो 50 से 1 लाख तक का खर्चा हो सकता है। ओवर ऑल अगर आप इस देश में 7 से 10 दिन के लिए ठहरते हैं तो रहना-खान मिलाकर 1 लाख तक प्रति व्यक्ति आपका खर्च हो सकता है।

05 / 06
Share

भारत से लातविया जाने का रास्ता

अगर आप भारत से इस देश की यात्रा करना चाह रहे हैं तो यहां तक पहुंचने के लिए कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। लातविया की राजधानी रीगा तक पहुंचने के लिए आपको जर्मनी, पोलैंड या फिनलैंड के एयरपोर्ट पर रुककर ही आना होगा।

06 / 06
Share

लातविया जाने में लगेगा इतना वक्त

ट्रांजिट समय को मिलाकर भारत से लातविया जाने में 10 से 15 घंटे तक का टाइम लग सकता है। वीजा के लिए आपको पासपोर्ट, यात्रा बीमा, यात्रा का कार्यक्रम, होटल बुकिंग और वित्तीय दस्तावेज़ दिखाने होंगे।