भारत के सबसे छोटे हिल स्टेशन की करें सैर, भूल जाओगे शिमला-मनाली, नहीं जाओगे तो पछताओगे
Smallest Hill Station: अगर आप घूमने फिरने के लिए कम भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशन की तलाश में हैं तो फिर आपको महाराष्ट्र का रुख करना चाहिए। हम आपको बताएंगे ऐसे हिल स्टेशन के बारे में जो भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन है। ये हिल स्टेशन इतना छोटा है कि यहां वाहन को अंदर ले जाने तक की परमिशन भी नहीं है।

हिल स्टेशन
हिल स्टेशन जाना घूमने-फिरने वालों को काफी पसंद आता है। हम आपको बताएंगे ऐसे हिल स्टेशन के बारे में जो बेहद खास है। कम टाइम में पहुंचकर आप इस हिल स्टेशन को परिवार के साथ या अकेले एक्सप्लोर कर सकते हैं।

माथेरान
हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित माथेरान हिल स्टेशन की जो भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन है। आप भारत के सबसे छोटे हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं जिसकी खूबसूरती देख आप पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

मुंबई से नजदीक
समुद्र स्तर से लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये हिल स्टेशन मुंबई के पास है। मुंबई से इसकी दूरी लगभग 90 किलोमीटर है। जहां आप बड़े ही आराम से पहुंच सकते हैं।

प्रमुख आकर्षण
अगर आप माथेरान घूमने गए हैं तो यहां के घने जंगल, ऊंचाई से दिखते दृश्य, और ट्रैकिंग के रास्तों का लुत्फ उठा सकते हैं। लुई वाडा, चार्लोट लेक, किंग्स और क्वीन्स का कदम और लायन पॉइंट यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

शांत वातावरण
ये हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ शांति और शांत वातावरण के लिए टूरिस्ट को खासा पसंद आता है। शहर की भागम-भाग से दूर यहां जाकर आप प्रकृति की गोद में 2 पल सुकून के बिता सकते हैं।

कब जाएं घूमने
अगर आप माथेरान घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां का मौसम मानसून के दौरान बहुत आकर्षक हो जाता है। हरे-भरे जंगलों और धुंध से घिरे माहौल को देखने के लिए आप सर्दियों में भी यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

कितना गहरा है अटलांटिक महासागर? जानें इसकी लंबाई और आकार

केकेआर का नया IPL 2025 कार्यक्रम, मुश्किल है प्लेऑफ की राह

बुढ़ापे में भी सिर पर फैशन का ताज पहने घूमती हैं ये हसीनाएं, सलमान की Ex की अदाएं देख अच्छे-अच्छों के उड़ते हैं होश

टेरिटोरियल आर्मी दे रही ऑफिसर बनने का मौका, अब सेना में जाने का सपना होगा पूरा

गर्मी में वेट लॉस करने का लिया है ठान, तो डाइट में शामिल कर लें ये सब्जी, चर्बी पिघलाने के साथ बॉडी भी रखेंगी कूल

J&k Bunkers: 'भारत-पाकिस्तान सीमा पर 9500 बंकर बनाए गए, और बनाए जाएंगे'

क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा खेल पाएंगे 2027 का वनडे विश्व कप? सुनील गावस्कर ने दिया दो टूक जवाब

सऊदी अरब अमेरिका में 600 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा, ट्रंप ने कहा 'हम एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं'

IPL 2025: टीमों के लिए आई बुरी खबर, इस देश के खिलाड़ी प्लेऑफ से हो सकते हैं बाहर

Ghaziabad Crime: जांच में फर्जी निकला सामूहिक दुष्कर्म का मामला, महिला गिरफ्तार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited