Matheran Tourism: माथेरान घूमने का कर रहे हैं प्लान? खटाई में पड़ सकती है योजना

Matheran Tourism: महाराष्ट्र राज्य का फेमस हिल स्टेशन माथेरान मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहाड़ियों में बसे हुए इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर पर्यटक गर्मी की छुट्टियों के लिए आते हैं। लेकिन, फिलहाल इस बार आप यहां घूमने जाने का प्लान थोड़ा ठहराव में डाल सकते हैं।

माथेरान जाने का प्लान माथेरान जाने का प्लान
01 / 05
Share

माथेरान जाने का प्लान

अगर आप इस गर्मी में माथेरान जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको थोड़ा रुकना चाहिए। महाराष्ट्र का यह प्यारा, कार-मुक्त हिल स्टेशन अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।

ये है वजह ये है वजह
02 / 05
Share

ये है वजह

माथेरान के स्थानीय लोग बढ़ते पर्यटक घोटालों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। जिसके चलते वहां 18 मार्च से तमाम तरह के व्यापार, होटल और परिवहन सेवाएं बंद हो गई हैं। जो पर्यटक वहां घूमने गए हैं वो फिलहाल भ्रम की स्थिति में ही हैं।

03 / 05
Share

धोखाधड़ी की गतिविधियों के चलते उपजा मुद्दा

माथेरान पर्यटन जागरूकता संघर्ष समिति के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन जारी है। लंबे समय से चले आ रहे धोखाधड़ी की गतिविधियों के मुद्दों के चलते ये उपजा है। दलालों और कुछ घोड़ा संचालकों पर पर्यटकों से अधिक पैसे वसूलने और उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया गया है।

04 / 05
Share

अनिश्चित काल के लिए बंद

स्थानीय निवासियों, होटल मालिकों, व्यापारियों, ई-रिक्शा संघों और सामाजिक संगठनों ने इस हड़ताल का समर्थन किया है और घोषणा की है कि जब तक इन कुप्रथाओं को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, माथेरान बंद रहेगा।

05 / 05
Share

पर्यटकों को लुभाता है माथेरान

प्राकृतिक सौंदर्य, ठंडी जलवायु, और शांति का वातावरण माथेरान की खासियत है जो इसे पर्यटकों के लिए एक आदर्श ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाता है। यहां की विशेषताएँ और प्रमुख आकर्षण जन्नत से कम नहीं हैं।