होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

शिमला-मसूरी बहुत घूम लिए, इस गर्मी जाएं पूर्व का स्कॉटलैंड, नहीं करेगा वापस आने का मन

Meghalaya Tourism: हिल स्टेशन्स के बारे में सोचते ही ज्यादातर लोग शिमला-मसूरी का ही ख्याल करते हैं। लेकिन, इस बार गर्मी से बचने के लिए आपको नॉर्थईस्ट के इस अनोखे हिल स्टेशन की यात्रा करनी चाहिए जिसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहते हैं।

पूर्व का स्कॉटलैंड पूर्व का स्कॉटलैंड
01 / 06
Share

पूर्व का स्कॉटलैंड

गर्मी आते ही पर्यटक हिल स्टेशन की यात्रा करने का प्लान करने लग जाते हैं। शिमला, मसूरी नैनीताल जाकर अगर आप बोर हो गए हों तो इस बार आपको नॉर्थ ईस्ट के इस अनोखे हिल स्टेशन की यात्रा करनी चाहिए जिसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहते हैं।

शिलांग शिलांग
02 / 06
Share

शिलांग

मेघालय राज्य की राजधानी और एक प्रमुख हिल स्टेशन शिलांग आपकी बकेटलिस्ट में हर हाल में शामिल होना चाहिए। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित शिलांग खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के अलावा समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के लिए भी फेमस है।

03 / 06
Share

प्राकृतिक सुंदरता

घाटियां, जंगल और झरने शिलांग में पर्यटकों के लिए देखने को बहुत कुछ है। प्राकृतिक सुंदरता समेटे शिलांग हरियाली और पहाड़ी दृश्यों के लिए पर्यटकों को खासा लुभाता है। कहा जाता है कि एक बार यहां आने के बाद आपका वापस लौटने का मन नहीं करता।

04 / 06
Share

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

एलीफेंट फॉल्स, नोकरेक, शिलांग पीक, नोकरेक नेशनल पार्क, उमियाम झील और एलिफेंट फॉल्स यहां का प्रमुक आकर्षण है जिसे देखने दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं।

05 / 06
Share

वातावरण

समुद्र तल से लगभग 1,491 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिलांग का मौसम ज्यादातर ठंडा और सुखद रहता है। गर्मियों में अपने सुखद वातावरण की वजह से शिलांग एक आदर्श पर्यटन स्थल बन जाता है।

06 / 06
Share

कैसे पहुंचें शिलांग

उमरोई हवाई अड्डा शिलांग का अपना एयरपोर्ट है। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन शिलांग का निकटतम रेलवे स्टेशन है जो शिलांग से लगभग 100 किमी दूर है। सड़क मार्ग से भी शिलांग अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज