नोएडा में ले लो जापान का मजा, 12 घंटे के लिए देना है सिर्फ 1 हजार
Nap Tap Go Noida: नोएडा में जापानी शैली का पॉड होटल मौजूद है जहां 12 घंटे ठहरने के लिए आपको सिर्फ ₹1k रुपए ही देना होगा। ये जगह अपने आप में काफी अलग और अनूठी है। यहां पर आपको जापान के स्टाइल के बेहद ही सुंदर होटल मिलेंगे जहां पर आप गहरी नींद लेने के अलावा नहाकर तरोताजा भी हो सकते हैं।
नोएडा में जापान का मजा
कुछ घंटे बिताने के लिए अगर आप होटल बुक करते हैं तो इसमें आपके ढेर सारे पैसे चले जाते हैं। ऐसे में होटल को टाटा बाय-बाय कहिए अब आपके पास नोएडा में पॉड होटल में रहने का मौका है। नोएडा में रहकर आपको जापान में रहने वाली फीलिंग चाहिए तो नेप टेप गो जाएं। यहां आपको जापान के कैप्शूल साइज के होटल का मजा मिलेगा।
एक आरामदायक निजी पॉड
आधुनिक सुविधाओं से भरपूर ये आरामदायक और निजी पॉड सोलो ट्रैवलर्स के लिए तो किसी स्वर्ग से कम नहीं है। माता-पिता जिनके बच्चे हैं वो भी यहां पर अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
प्राइवेसी और सुरक्षा का पूरा ध्यान
इस जगह पर प्राइवेसी और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। यहां महिलाओं के लिए पर्सनल वॉशरूम भी है जो काफी साफ है। आप यहां पर गहरी नींद लेने के साथ ही तरोताजा होने के लिए नहा भी सकते हैं।
ना के बराबर है फीस
मात्र 1 हजार रुपए में आप 12 घंटे के लिए इस आरामदायक कक्ष में विश्राम कर सकते हो जहां की वाइब बहुत ज्यादा अच्छी है। वीकेंड के मुकाबले अगर आप वीकडेज पर जाते हो तो यहां का रेट और भी कम होता है।
प्राइवेट सूट का उठाएं लाभ
हालांकि, पूरा पॉड साउंड प्रूफ नहीं हैं, लेकिन यहां आप प्राइवेट सूट ले सकते हैं जहां आप शहर की चिल्लम-चिल्ली से बचकर शांति से सो सकते हैं। यहां का वातावरण काफी ज्यादा दिल को भाने वाला है।
कम समय के लिए आरामदायक जगह
अगर आपको बेहद कम टाइम के लिए यहां रुकना है तो घंटों के हिसाब से भी आप यहां ठहर सकते हैं। यहां पर रहने की कीमत मंहगे-मंहगे होटलों की तुलना में काफी ज्यादा कम है।
यहां स्थित है नैप टेप गो
NAPTAPGO नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास गेट नंबर 2 के सामने स्थित है। ज्यादा जानकारी के लिए इस नंबर (74281 90095) पर कॉल कर सकते हैं।
कब और कहां फ्री में देखें भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच
सोना ने बनाया कीमतों का नया रिकॉर्ड, एक्सपर्ट्स से जानिए क्यों बढ़ रहे हैं दाम
भारत बांग्लादेश टी20 सीरीज का ऐसा है शेड्यूल, यहां देखे लाइव स्ट्रीमिंग
Stars Spotted Today: आलिया-रणबीर की बेटी राहा ने पेरिस से लौटेते ही दादी को किया KISS, बेटे अरहान संग मां से मिलने पहुंचीं मलाइका
IPL 2025 ऑक्शन से पहले CSK की इन दो खिलाड़ियों पर नजर
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited