वो गरीब इलाका जो देखते-देखते हुआ अमीर, घूम आओ रतन टाटा के परिवार से जुड़ी ये जगह

Ratan Tata Jamshedpur: टाटा समूह के मालिक और जाने माने उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। टाटानगर जिसे जमशेदपुर कहा जाता है उससे रतन टाटा का खास कनेक्शन है। यहां पर आपको आधुनिकता के साथ-साथ प्रकृति का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा। लाइफ में एकबार आपको इस जगह जरूर जाना चाहिए।

झारखंड राज्य में स्थित है टाटानगर
01 / 06

झारखंड राज्य में स्थित है टाटानगर

टाटानगर जिसे जमशेदपुर भी कहा जाता है झारखंड राज्य में स्थित एक प्रमुख औद्योगिक शहर है जो पहले काफी ज्यादा पिछड़ा हुआ करता था। रतन टाटा के दादा जमशेदजी टाटा द्वारा इस शहर की कायापलट की गई थी।

भारत का पहले सुनियोजित औद्योगिक शहर
02 / 06

भारत का पहले सुनियोजित औद्योगिक शहर

टाटानगर जिसे जमशेदपुर के नाम से भी जाना जाता है ये नाम रतन टाटा के दादा जी के नाम पर ही पड़ा था। इस शहर को अब भारत के सुनियोजित औद्योगिक शहर में गिना जाता है। टाटा स्टील का मुख्यालय यहीं पर स्थित है जहां रतन टाटा जी काफी ज्यादा वक्त स्पेंड करते थे।

आधुनिकता और प्रकृति का अद्भुत मिश्रण
03 / 06

आधुनिकता और प्रकृति का अद्भुत मिश्रण

जमशेदपुर शहर में आपको शानदार अनुभव होगा यहां आधुनिकता और प्रकृति का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है। अपने साफ-सुथरे वातावरण के अलावा सुंदरता के लिए भी ये शहर जाना जाता है। यहां सुंदर उद्यान और काफी पार्क हैं।

डिमना झील
04 / 06

डिमना झील

जमशेदपुर में डिमना झील जाकर आप सूर्योदय और सूर्यास्त के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्यों को अपनी आंखों से देख सकते हैं वहीं इसके साथ डलमा पहाड़ियों की तलहटी में झील भी हैं जहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया जा सकता है।

डलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी
05 / 06

डलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी

वन्यजीव प्रेमियों के लिए डलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी किसी स्वर्ग से कम नहीं है यहां पर आप तमाम जंगली जानवर जैसे हिरण, हाथी और तेंदुओं को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं।

1907 में की थी टाटा स्टील की स्थापना
06 / 06

1907 में की थी टाटा स्टील की स्थापना

रतन टाटा के दादा जी जमशेदजी टाटा ने 1907 में टाटा स्टील की स्थापना की थी। साल 1919 में इस शहर का नाम जमशेदपुर रखा गया, लेकिन अब इसे टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited