वो गरीब इलाका जो देखते-देखते हुआ अमीर, घूम आओ रतन टाटा के परिवार से जुड़ी ये जगह

Ratan Tata Jamshedpur: टाटा समूह के मालिक और जाने माने उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। टाटानगर जिसे जमशेदपुर कहा जाता है उससे रतन टाटा का खास कनेक्शन है। यहां पर आपको आधुनिकता के साथ-साथ प्रकृति का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा। लाइफ में एकबार आपको इस जगह जरूर जाना चाहिए।

01 / 06
Share

झारखंड राज्य में स्थित है टाटानगर

टाटानगर जिसे जमशेदपुर भी कहा जाता है झारखंड राज्य में स्थित एक प्रमुख औद्योगिक शहर है जो पहले काफी ज्यादा पिछड़ा हुआ करता था। रतन टाटा के दादा जमशेदजी टाटा द्वारा इस शहर की कायापलट की गई थी। और पढ़ें

02 / 06
Share

भारत का पहले सुनियोजित औद्योगिक शहर

टाटानगर जिसे जमशेदपुर के नाम से भी जाना जाता है ये नाम रतन टाटा के दादा जी के नाम पर ही पड़ा था। इस शहर को अब भारत के सुनियोजित औद्योगिक शहर में गिना जाता है। टाटा स्टील का मुख्यालय यहीं पर स्थित है जहां रतन टाटा जी काफी ज्यादा वक्त स्पेंड करते थे।और पढ़ें

03 / 06
Share

आधुनिकता और प्रकृति का अद्भुत मिश्रण

जमशेदपुर शहर में आपको शानदार अनुभव होगा यहां आधुनिकता और प्रकृति का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है। अपने साफ-सुथरे वातावरण के अलावा सुंदरता के लिए भी ये शहर जाना जाता है। यहां सुंदर उद्यान और काफी पार्क हैं।और पढ़ें

04 / 06
Share

डिमना झील

जमशेदपुर में डिमना झील जाकर आप सूर्योदय और सूर्यास्त के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्यों को अपनी आंखों से देख सकते हैं वहीं इसके साथ डलमा पहाड़ियों की तलहटी में झील भी हैं जहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया जा सकता है।और पढ़ें

05 / 06
Share

डलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी

वन्यजीव प्रेमियों के लिए डलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी किसी स्वर्ग से कम नहीं है यहां पर आप तमाम जंगली जानवर जैसे हिरण, हाथी और तेंदुओं को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं।और पढ़ें

06 / 06
Share

1907 में की थी टाटा स्टील की स्थापना

रतन टाटा के दादा जी जमशेदजी टाटा ने 1907 में टाटा स्टील की स्थापना की थी। साल 1919 में इस शहर का नाम जमशेदपुर रखा गया, लेकिन अब इसे टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है।और पढ़ें