होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

क्या होता है स्पेस टूरिज्म, आप भी ले सकते हैं अंतरिक्ष यात्रा का स्वाद, जानें कितना है खर्चा

Space Tourism: स्पेस टूरिज्म के बारे में सोचते ही सबसे पहला ख्याल ये आता है कि सिर्फ अरबपति लोग ही ऐसा कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है स्पेस टूरिज्म का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रा को आम जनता जो पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं हैं उनके लिए सुलभ बनाना है।

स्पेस टूरिज्म स्पेस टूरिज्म
01 / 06
Share

स्पेस टूरिज्म

आम लोग यानी जो पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं होते वह भी स्पेस टूरिज्म के जरिए अंतरिक्ष में यात्रा करने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। पृथ्वी के वातावरण के बाहर ये यात्रा रोमांच से भरी हुई होती है।

सुर्खियों में हैं सुनीता विलियम्स सुर्खियों में हैं सुनीता विलियम्स
02 / 06
Share

सुर्खियों में हैं सुनीता विलियम्स

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नौ महीने के अप्रत्याशित मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटी हैं। हममें से कई लोग आसमान की ओर देखकर खुद अंतरिक्ष का अनुभव करने का सपना देखते हैं।

03 / 06
Share

वर्जिन गैलेक्टिक

प्राइवेट एरोस्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक का मुख्य फोकस स्पेस टूरिज्म पर ही है। रिचर्ड ब्रैनसन ने इसकी स्थापना की थी जिसका लक्ष्य आम नागरिकों के लिए अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराना है। शून्य गुरुत्वाकर्षण में लगभग 90 मिनट की इस यात्रा के लिए टिकटों की कीमत प्रति व्यक्ति $600,000 है।

04 / 06
Share

स्पेसएक्स

अमेरिकी एरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स को एलन मस्क ने 2002 में स्थापित किया था। अंतरिक्ष यात्रा को अधिक सस्ता, सुरक्षित, और सामान्य लोगों के लिए सुलभ बनाना स्पेसएक्स का लक्ष्य है।

05 / 06
Share

ब्लू ओरिजिन

अमेरिकी एरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन अंतरिक्ष यात्रा को सस्ता, सुरक्षित और अधिक सुलभ बनाने के लक्ष्य से काम करती है। इसके तहत न्यू शेपर्ड रॉकेट आपको कुछ मिनटों के लिए पृथ्वी से 100 किलोमीटर ऊपर ले जाता है। टिकटों की कीमत प्रति सीट $250,000 -$300,000 होने का अनुमान है।

06 / 06
Share

इतिहास में महत्वपूर्ण दिन

मई, 2024 में भारतीय मूल के उद्यमी गोपी थोटाकुरा स्पेस टूरिज्म उड़ान पर जाने वाले भारत के पहले नागरिक बनकर इतिहास की किताबों में छा गए थे।