होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

हिल स्टेशन घूमने का है शौक तो जरूर घूम आओ हिमाचल प्रदेश की ये 5 जगहें, हमेशा याद रहेगी ये खूबसूरत ट्रिप

Best Hill Station To Visit in Himachal Pradesh: हिल स्टेशन घूमने का शौक रखने वाले लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश एक शानदार जगह साबित होता है। जी हां यहां के खूबसूरत हिल स्टेशन आप आप बेहद आराम और सस्ते में भी घूम सकते हैं।

हिमाचल के हिल स्टेशन हिमाचल के हिल स्टेशन
01 / 06
Share

हिमाचल के हिल स्टेशन

हिल स्टेशन पर घूमने का नाम आते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में हिमाचल और उत्तराखंड का नाम ही ध्यान में आता है। जी हां और आए भी क्यों न इन दोनों ही जगहों पर आप काफी सस्ते में अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के 5 शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

मनाली मनाली
02 / 06
Share

मनाली

एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए मनाली एक शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। बर्फ से ढके पहाड़, फूल खिले हुए बगीचे, सेब के बाग आदि के लिए प्रसिद्ध मनाली आपको बेहद पसंद आएगा।

03 / 06
Share

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन शिमला लोगों का पसंदीदा हिल स्टेशन साबित होता है। अंग्रेजों के समय शिमला भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था।

04 / 06
Share

मैक्लोडगंज

पहाड़ों पर छुट्टियां बिताने के लिए मैक्लोडगंज भी एक शानदार हिल स्टेशन है। बर्फ से ढके पहाड़ और और बौद्ध मठों के लिए मैक्लोडगंज अपनी एक अलग पहचान रखता है।

05 / 06
Share

कुफरी

कुफरी हिमाचल का सबसे फेमस और छोटा सा हिल स्टेशन है। सर्दियों में यहां की बर्फबारी के नजारे देखने लोग दूर दूर से आते हैं। यहां आप स्कीइंग जैसे एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।

06 / 06
Share

खज्जियार

हिमाचल प्रदेश का छोटा सा शहर खज्जियार एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये डलहौजी के पास मौजूद है। खज्जियार के मिनी-स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां आप कई मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।