ना मिला सम्मान खूब हुए नजरअंदाज, इस देश में 191 सालों से दफ्न हैं राजा राम मोहन राय

भारतीय पुनर्जागरण के जनक Raja Ram Mohan Roy के नाम से तो हर भारतीय परिचत है। लेकिन, ये बात बेहद कम लोग जानते हैं कि ब्रिटेन के ब्रिस्टल में राजा राममोहन राय की कब्र है इसके पीछे का कारण आपको हैरान कर देगा। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपसे उसी चीज का जिक्र करने जा रहे हैं।

01 / 06
Share

विषैली कुरीतियां का अंत

समाज में फैली विषैली कुरीतियां जैसे सती प्रथा, बाल विवाह जब देश को पीछे ले जाने का काम कर रही थीं उस वक्त राजा राम मोहन राय ही थे जिन्होंने इसका खुलकर विरोध किया था। राजा राम मोहन राय ने सती प्रथा के खिलाफ कानून बनवाया था।

02 / 06
Share

ब्रिटेन में है समाधि

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि राजा राम मोहन राय की कब्रगाह ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर में है। भारत को कई कुरीतियों से आजादी दिलाने वाले महान पुरुष राजा राम मोहन राय आर्नोस वेल कब्रिस्तान में दफ्न हैं।

03 / 06
Share

इंग्लैंड में बीता आखिरी समय

राजा रामोहन राय पश्चिमी देशों में भारत की आवाज रखना चाहते थे। इंग्लैंड में कई जगह भाषण देने के बाद वो अमेरिका जाना चाहते थे लेकिन जब वो इंग्लैंड में थे तब मेनेंजाइटिस से ग्रसित होने के बाद उनकी मौत हो गई।

04 / 06
Share

उपेक्षित रही कब्रगाह

61 साल की उम्र में 27 सितंबर 1833 को राजा राम मोहन राय ने शरीर छोड़ा था। समय के उस काल में इंग्लैंड में दाह-संस्कार की अनुमति नहीं थी जिसके चलते उन्हें कब्रिस्तान में दफ्न किया गया था। सालों तक उनकी कब्रगाह आर्नोस वेल कब्रिस्तान में उपेक्षित रही।

05 / 06
Share

ब्रिटिश महिला की पड़ी नजर

बीबीसी में छपी रिपोर्ट के अनुसार एक भारतीय पारसी से शादी करने वाली ब्रिटिश टीचर महिला की नजर राजा राम मोहन राय की उपेक्षित कब्रगाह पर पड़ी थी। मुंबई में पढ़ाने वाली ये टीचर जब ब्रिटेन लौटकर वापस आई थीं तब उन्होंने देखा कि यहां कब्र का हाल बुरा है।

06 / 06
Share

समाधि का जीर्णोद्धार

बाद में ब्रिटेन में राजा राम मोहन राय की समाधि का जीर्णोद्धार किया गया और ब्रिस्टल के एक खास हिस्से में उनकी मूर्ति भी लगाई गई। ऐसे में अगर आप ब्रिस्टल घूमने जाएं तो इस जगह पर जाना बिल्कुल मत भूलें।