होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

Rajasthan Diwas: जंगल से लेकर झीलों तक, राजस्थान की यात्रा के दौरान होगा जन्नत का एहसास

Rajasthan Day 2025: राजस्थान आज यानि 30 मार्च को अपना स्थापना दिवस मना रहा है। प्रदेशभर में बड़ी धूमधाम से राजस्थान स्थापना दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर, अद्भुत वास्तुकला और सांस्कृतिक विविधता खुदमें समेटे राजस्थान किसी जन्नत से कम नहीं है। राजस्थान के इन प्रमुख जगहों का दीदार आपको लाइफ में कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए।

राजस्थान की यात्रा राजस्थान की यात्रा
01 / 06
Share

​राजस्थान की यात्रा​

समृद्ध इतिहास से लेकर रंगीन परंपराओं को करीब से जानने के लिए आपको राजस्थान की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। राजस्थान दिवस के मौके पर हम आपको बताएंगे उन 5 जगहों के बारे में जहां जाकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

आमेर किला आमेर किला
02 / 06
Share

​आमेर किला​

जयपुर में स्थित आमेर किला शानदार वास्तुशिल्प के लिए टूरिस्ट को खासा लुभाता है। राजस्थान की शाही संस्कृति को करीब से जानने के लिए आपको आमेर किला की यात्रा अवश्य करनी चाहिए।

03 / 06
Share

​उदयपुर की झीलें​

झीलों का शहर नाम से फेमस उदयपुर में आप पिचोला झील, फतेह सागर झील, और नदी महल के दीदार कर सकते हैं। झीलों पर नाव की सवारी आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

04 / 06
Share

​कुम्भलगढ़ किला​

भारत की महान दीवार के नाम से फेमस कुम्भलगढ़ किला की यात्रा आपकी बकेटलिस्ट में हर हाल में शामिल होनी चाहिए। विशाल दीवारों के लिए ये प्रसिद्ध है।

05 / 06
Share

​रणथंभौर नेशनल पार्क​

बाघों की सफारी के लिए फेमस रणथंभौर नेशनल पार्क की यात्रा आपका दिन बना देगी। जंगल, झीलें और बाघों के दृश्य हैरान कर देने वाला अनुभव देते हैं।

06 / 06
Share

​सोनार किला​

राजस्थान का ऐतिहासिक और वास्तुकला का मिश्रण देखने के लिए आपको सोनार किला जाना चाहिए। सुनहरे बलुआ पत्थर से बना ये किला फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है।