ना गोवा ना कश्मीर, भारत में इस जगह पैसा बहाकर घूमते हैं रशियन; मानते हैं अपना दूसरा घर
Russian In India: हर साल रूस से भारत के विभिन्न शहरों जैसे गोवा, कश्मीर और हिमाचल घूमने के लिए हजारों टूरिस्ट आते हैं। हिमाचल में एक जगह ऐसी है जहां रशियन लोग सबसे ज्यादा आना पसंद करते हैं। रशियन लोग यहां क्यों आते हैं इस बात को हम इस लेख के माध्यम से समझने की कोशिश करेंगे।

रशियन की पसंद भारत
भारत की खूबसूरती विदेशी यात्रियों को भी काफी ज्यादा लुभाती है। रूस से हर साल हजारों टूरिस्ट भारत की यात्रा करते हैं। भारत में छिपी एक ऐसी प्यारी सी जगह है जहां रशियन आना बेहद पसंद करते हैं।

मैक्लोडगंज
हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास स्थित मैक्लोडगंज भारत के लोगों का ही नहीं बल्कि रशियन लोगों की भी पसंदीदा जगह में से एक है। मैक्लोडगंज एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है जो तिब्बती संस्कृति और बौद्ध धर्म के लिए काफी फेमस है।

प्रसिद्ध कैफे
मैक्लोडगंज में ऐसे ढेर सारे कैफे और रेस्टोरेंट हैं जहां रूसी लोगों को अपने देश की संस्कृति के बारे में गहनता से अनुभव करने का मौका मिलता है। ये कैफे रशियन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

खूबसूरत पहाड़ों से घिरा नजारा
शांत वातावरण और तनाव से दूर ये एक ऐसी जगह है जहां रशियन लोग 2 पल शांति से बिताना पसंद करते हैं। चारों ओर से पहाड़ियों और हरियाली से घिरे होने के चलते ये जगह बेहद खूबसूरत नजर आती है।

शानदार नाइटलाइफ
यहां की नाइटलाइफ काफी ज्यादा अच्छी होती है जो रशियन लोगों को काफी आकर्षित करती है। यहां रुककर आप नए दोस्त बड़े आराम से बना सकते हैं।

खुद की तलाश
ज्यादातर रशियन लोग जो खुद की तलाश में होते हैं वो यहां पर ध्यान और योग के लिए आते हैं। मानसिक शांति और आत्मविकास के लिए यहां ढेर सारे केंद्र मौजूद हैं।

दलाई लामा का निवास
यहां तिब्बत के प्रमुख धर्मगुरू दलाई लामा का निवास स्थान है। दलाई लामा भारत में ही नहीं बल्कि रूस में भी काफी लोकप्रिय हैं उनसे जुड़े रूसी लोग यहां आना पसंद करते हैं।

Kasganj-Etah Rail Line: 2 जिले 20 गांव 3 नए रेलवे स्टेशन, UP में बिछने वाली है नई रेल लाइन, किसानों की हो जाएगी चांदी

IPL 2025 में कौन है सबसे महंगा कोच, ये है सबकी सैलरी

Navratri 2025 Color List: नवरात्रि के किस दिन पहने कौन सा रंग? चैत्र नवरात्रि से पहले यहां देखें नौं दिनों के लिए रंगों की पूरी लिस्ट और लेटेस्ट कुर्तियों की डिजाइन

बिस्तर पर जाने से पहले कर लें ये 4 काम, लेटते ही बंद हो जाएंगी आंखें, आएगी एकदम गहरी नींद

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11

Ghaziabad के इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Aaj ka Current Affairs: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में भारत ने कौन सा पदक जीता? पढ़ें 27 मार्च के करेंट अफेयर्स

IPL 2025: चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले दिनेश कार्तिक ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा-उम्र के इस पड़ाव पर...

Times Now Summit 2025: अमेरीकी टैरिफ से विकसित भारत तक, टाइम्स नाउ समिट में क्या कुछ बोले पीयूष गोयल

मेरठ हत्याकांड से डरा पति, बीवी का प्रेमी से कराया विवाह; 2 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क...
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited