ना गोवा ना कश्मीर, भारत में इस जगह पैसा बहाकर घूमते हैं रशियन; मानते हैं अपना दूसरा घर
Russian In India: हर साल रूस से भारत के विभिन्न शहरों जैसे गोवा, कश्मीर और हिमाचल घूमने के लिए हजारों टूरिस्ट आते हैं। हिमाचल में एक जगह ऐसी है जहां रशियन लोग सबसे ज्यादा आना पसंद करते हैं। रशियन लोग यहां क्यों आते हैं इस बात को हम इस लेख के माध्यम से समझने की कोशिश करेंगे।


रशियन की पसंद भारत
भारत की खूबसूरती विदेशी यात्रियों को भी काफी ज्यादा लुभाती है। रूस से हर साल हजारों टूरिस्ट भारत की यात्रा करते हैं। भारत में छिपी एक ऐसी प्यारी सी जगह है जहां रशियन आना बेहद पसंद करते हैं।


मैक्लोडगंज
हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास स्थित मैक्लोडगंज भारत के लोगों का ही नहीं बल्कि रशियन लोगों की भी पसंदीदा जगह में से एक है। मैक्लोडगंज एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है जो तिब्बती संस्कृति और बौद्ध धर्म के लिए काफी फेमस है।
प्रसिद्ध कैफे
मैक्लोडगंज में ऐसे ढेर सारे कैफे और रेस्टोरेंट हैं जहां रूसी लोगों को अपने देश की संस्कृति के बारे में गहनता से अनुभव करने का मौका मिलता है। ये कैफे रशियन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
खूबसूरत पहाड़ों से घिरा नजारा
शांत वातावरण और तनाव से दूर ये एक ऐसी जगह है जहां रशियन लोग 2 पल शांति से बिताना पसंद करते हैं। चारों ओर से पहाड़ियों और हरियाली से घिरे होने के चलते ये जगह बेहद खूबसूरत नजर आती है।
शानदार नाइटलाइफ
यहां की नाइटलाइफ काफी ज्यादा अच्छी होती है जो रशियन लोगों को काफी आकर्षित करती है। यहां रुककर आप नए दोस्त बड़े आराम से बना सकते हैं।
खुद की तलाश
ज्यादातर रशियन लोग जो खुद की तलाश में होते हैं वो यहां पर ध्यान और योग के लिए आते हैं। मानसिक शांति और आत्मविकास के लिए यहां ढेर सारे केंद्र मौजूद हैं।
दलाई लामा का निवास
यहां तिब्बत के प्रमुख धर्मगुरू दलाई लामा का निवास स्थान है। दलाई लामा भारत में ही नहीं बल्कि रूस में भी काफी लोकप्रिय हैं उनसे जुड़े रूसी लोग यहां आना पसंद करते हैं।
Pushkar Kumbh Mela: 12 साल बाद 12 दिन के लिए लगा अनोखा मेला, आस्था के महापर्व का बनें हिस्सा
यहां पर 17000 फीट गहरी है सिंधु नदी, जगह का सुनकर ही दिमाग सुन्न हो जाएगा
IPL 2025 के प्लेऑफ में एंट्री से कितनी दूर है आरसीबी, जानें समीकरण
पंजाब की टीम में हुई 6 फुट 7 इंच लंबे प्लेयर की एंट्री
Photos: भूतकाल के कुछ ऐसे खतरनाक जानवर, जिनके देखना तो दूर उनके बारे में सोचना भी नहीं चाहेंगे आप
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' मचाएगी 'तूफान', फैन्स भी है बेकरार
गर्मी-उमस से बेहाल यूपी... दिन में हीटवेव का अलर्ट, रातें भी भट्टी जैसी तप रहीं; आखिर कब मिलेगी राहत?
Raid 2 Box Office Collection Day 15: धीरे-धीरे आगे बढ़ रही अजय देवगन की ‘रेड 2’, जुटाए इतने करोड़
World Hypertension Day 2025 : कब और क्यों मनाया जाता है विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, जानें इसका उद्देश्य, महत्व और थीम
अफगानिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किया भारत का समर्थन, जयशंकर और विदेश मंत्री मुत्ताकी ने की बात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited