रोमांच से भर देगी महान पिरामिड की यात्रा, साइना नेहवाल ने शेयर की PHOTOS, फिरौन की आत्मा से है कनेक्शन
Saina Nehwal ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर मिस्र की यात्रा की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। साइना नेहवाल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को देखने के बाद आप भी मिस्र की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं।

साइना नेहवाल ने शेयर की तस्वीरें
साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम पर गिजा के महान पिरामिड के साथ कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक गिजा के महान पिरामिड काहिरा, मिस्र के पास स्थित हैं।

प्राचीन सभ्यता का अद्भुत प्रतीक
गिजा के महान पिरामिड प्राचीन सभ्यता का अद्भुत प्रतीक हैं। इनका निर्माण फिरौन के कब्र के रूप में किया गया था जिनमें खुफू का पिरामिड सबसे बड़ा और सबसे पुराना पिरामिड है।

आध्यात्मिक यात्रा
इन पिरामिड से जुड़ी प्राचीन मान्यता है कि ये फिरौन की आत्मा के लिए एक आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करते थे। धार्मिक विश्वास, शाही शक्ति और विज्ञान का अनूठा मिश्रण आपको यहां देखने को मिलेगा।

लाखों पर्यटक करते हैं दौरा
मिस्र के सबसे बड़े और सबसे आकर्षक पर्यटक स्थलों में गिजा के महान पिरामिड की गिनती की जाती है। हर साल लाखों पर्यटक मिस्र के महानतम और सबसे प्रभावशाली निर्माण को देखने के लिए आते हैं।

गिजा के पिरामिडों की यात्रा
शानदार वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व आपको यात्रा के दौरान पूरी तरह से हैरान कर देंगे। इसके अलावा आप यहां प्राचीन सभ्यता और पिरामिडों के निर्माण से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए म्यूजियम का रुख भी कर सकते हैं।

हवाई यात्रा
काहिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक के लिए आपको फ्लाइट लेनी होगी। नई दिल्ली से काहिरा पहुंचने में 7 से 8 घंटे तक का समय लग सकता है। काहिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिजा के पिरामिड की दूरी तकरीबन 20 किलोमीटर है जिसे आप टैक्सी से तय कर सकते हैं।

भारत में लॉन्च हुआ Meta का 'जादुई' चश्मा, बिना फोन छुए करेगा कॉल-मैसेज और फोटो एडिटिंग, जानें कीमत

भारत का अनोखा समुद्र तट, जहां दिन में दो बार गायब हो जाता है पानी, जान लीजिए असली कारण

करोड़ों निगल गई अनुष्का शर्मा की चकदा एक्सप्रेस, दस-शुद्दि समेत इन अनरिलीज्ड मूवीज ने भी मेकर्स पर चढ़ाया कर्जा

Priyanka Chopra ने बेबी मालती और निक के साथ बिताया मस्ती भरा दिन, मदर्स डे पर जोन्स फैमिली ने की आउटिंग

काली जुबान वाला कौन सा है जानवर, जिसने भी उसका नाम सुना वो चौंक ही गया, आप भी दंग रह जाएंगे

YRKKH Spoiler 13 May: अरमान के सिर पर चढ़ेगा बेटी को संभालने का फितूर, अभिरा की ममता पर उठाएगा सवाल

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Release Date: बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है कपिल शर्मा, इस दिन रिलीज हो सकती है फिल्म

Sitaare Zameen Par Trailer: कुछ ही घंटों में रिलीज होगा आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर, यूनिक वीडियो शेयर कर दी जानकारी

ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट को सीधे फरीदाबाद से मिलेगा ईंधन, 34 किमी लंबी अंडरग्राउंड पाइपलाइन तैयार!

गर्मियों में कितनी बार नहाना चाहिए? जान लें शॉवर लेने का क्या है सही तरीका
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited