होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

रोमांच से भर देगी महान पिरामिड की यात्रा, साइना नेहवाल ने शेयर की PHOTOS, फिरौन की आत्मा से है कनेक्शन

Saina Nehwal ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर मिस्र की यात्रा की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। साइना नेहवाल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को देखने के बाद आप भी मिस्र की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं।

साइना नेहवाल ने शेयर की तस्वीरें साइना नेहवाल ने शेयर की तस्वीरें
01 / 06
Share

साइना नेहवाल ने शेयर की तस्वीरें

साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम पर गिजा के महान पिरामिड के साथ कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक गिजा के महान पिरामिड काहिरा, मिस्र के पास स्थित हैं।

प्राचीन सभ्यता का अद्भुत प्रतीक प्राचीन सभ्यता का अद्भुत प्रतीक
02 / 06
Share

प्राचीन सभ्यता का अद्भुत प्रतीक

गिजा के महान पिरामिड प्राचीन सभ्यता का अद्भुत प्रतीक हैं। इनका निर्माण फिरौन के कब्र के रूप में किया गया था जिनमें खुफू का पिरामिड सबसे बड़ा और सबसे पुराना पिरामिड है।

03 / 06
Share

आध्यात्मिक यात्रा

इन पिरामिड से जुड़ी प्राचीन मान्यता है कि ये फिरौन की आत्मा के लिए एक आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करते थे। धार्मिक विश्वास, शाही शक्ति और विज्ञान का अनूठा मिश्रण आपको यहां देखने को मिलेगा।

04 / 06
Share

लाखों पर्यटक करते हैं दौरा

मिस्र के सबसे बड़े और सबसे आकर्षक पर्यटक स्थलों में गिजा के महान पिरामिड की गिनती की जाती है। हर साल लाखों पर्यटक मिस्र के महानतम और सबसे प्रभावशाली निर्माण को देखने के लिए आते हैं।

05 / 06
Share

गिजा के पिरामिडों की यात्रा

शानदार वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व आपको यात्रा के दौरान पूरी तरह से हैरान कर देंगे। इसके अलावा आप यहां प्राचीन सभ्यता और पिरामिडों के निर्माण से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए म्यूजियम का रुख भी कर सकते हैं।

06 / 06
Share

हवाई यात्रा

काहिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक के लिए आपको फ्लाइट लेनी होगी। नई दिल्ली से काहिरा पहुंचने में 7 से 8 घंटे तक का समय लग सकता है। काहिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिजा के पिरामिड की दूरी तकरीबन 20 किलोमीटर है जिसे आप टैक्सी से तय कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज