5 जगहें जो किसी दूसरे ग्रह की तरह दिखती हैं, भारत में ही मिल जाएगा जन्नत का अहसास

stunning places on India: भारत की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थल, और विविध परंपराएं अनूठी हैं जो उसे अन्य देशों के मुकाबले अलग और अनूठा बनाती हैं। भारत हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा है लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसी भी जगहें हैं जो प्राकृतिक विशेषताओं के कारण किसी दूसरे ग्रह की तरह दिखती हैं।

01 / 06
Share

भारत में होगा दूसरे ग्रह का अहसास

भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जो अपने आप में बेहद अनोखी हैं। इन जगहों पर जाकर आपको ऐसा अहसास होगा कि मानो आप किसी दूसरे ग्रह पर हैं। इन जगह पर यात्रियों को अलौकिकता की झलक दिखेगी।

02 / 06
Share

चांगथांग

लद्दाख में स्थित इस अत्यंत अद्वितीय क्षेत्र को तिब्बतियन पठार कहा जाता है। अगर आप चांगथांग की यात्रा करते हैं तो यहां पर मौजूद बीहड़ और बर्फीले परिदृश्यों के चलते ये जगह दूसरे ग्रह की तरह आपको नजर आएगी। सर्दियों के दिनों में यहां तापमान गिरकर -30° हो जाता है।

03 / 06
Share

हंपी

कर्नाटक राज्य के बेल्लारी जिले में स्थित ये जगह विशाल चट्टानों और प्राचीन खंडहरों से घिरी हुई है। यहां आसपास सुंदर झीलें और नदियां भी मौजूद हैं जो हंपी के प्राकृतिक सौंदर्य को और बढ़ाती हैं। इन्हीं अनूठे नजारों के कारण ये जगह आपको एक दूसरी दुनिया जैसा अहसास देगी।

04 / 06
Share

सोनमर्ग

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन सोनमर्ग किसी अन्य ग्रह की तरह ही लगता है। यहां मौजूद बर्फ से ढके पहाड़ और वाइड वेली को देखकर आपको ऐसा लगेगा कि मानो आप दूसरी किसी दुनिया में ही आ गए हों।

05 / 06
Share

सच पास

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और चम्बा जिलों के बीच की सीमा पर स्थित ये दर्रा किसी अन्य ग्रह की तरह लगता है। समुद्र तल से लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित होने के चलते यहां के लैंडस्केप मनमोह लेते हैं।

06 / 06
Share

माहे

भारत के पुडुचेरी क्षेत्र में स्थित इस छोटे से फ्रांसीसी उपनिवेश में हरे-भरे बाग और हद से ज्यादा खूबसूरत पार्क हैं जो इसे एक अनूठी जगह बनाते हैं। माहे में जाकर आपको किसी दूसरे ग्रह में होने का अहसास हो सकता है।