इस देश में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, 1 मिनट में पूरा होगा घंटों का सफर, देखने को मिलेंगे खूबसूरत नजारे
चीन में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण किया जा रहा है। कुतुब मीनार से 7 गुने ऊंचे इस पुल को दुनिया का आठवां अजूबा बताया जा रहा है। चीन में बनने वाला हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा पुल होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

चीन में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज
बुर्ज खलीफा हो या भारत का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया में ये दो इमारतें ऊंचाई की मिसाल कही जाती हैं। लेकिन आज हम आपको चीन में बनने वाले एक ऐसे ब्रिज के बारे में बताएंगे जिसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। चीन में बनने वाला हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा पुल होगा।

केवल इतने समय में होगा तैयार
इस पुल के निर्माण में चीन ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस पुल का निर्माण केवल 3 साल में पूरा कर लिया गया है।

कितनी होगी ऊंचाई?
चीन में बनने वाला ये पुल गुइझोउ और हुआजियांग ग्रैंड कैनियन के दोनों किनारों को आपस में जोड़ेगा। इस पुल की ऊंचाई 625 मीटर होगी, जो एक विश्व रिकॉर्ड भी होगा।

शानदार नजारे
इस पुल की खासियत की बात करें तो ये पुल हवा में लटका है, और यहां से आपको प्रकृति के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। इस पुल की ऊंचाई एफिल टावर से लगभग 200 मीटर अधिक है।

पर्यटन को बढ़ावा
इस पुल के बन जाने के बाद चीन में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की भी संभावना है। क्योंकि दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर सफर करने के लिए लोग यहां जरूर ट्रेवल कर सकते हैं।

2 राज्य, 11 स्टेशन, 120 KM की रफ्तार, चंद घंटे में पहुंचेंगे UP से बिहार; CM सिटी से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत

इंग्लैंड को हराने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को दी ये सलाह

परमाणु बम से भी सुरक्षित... अमेरिका ने उतारा 'प्रलय' का विमान; सीना तानकर भरता है फर्राटा

मैदान की सफाई करते थे पिता, बेटे ने टेस्ट में 23 चौके जड़कर श्रीलंका की बचाई लाज

कब और क्यों होती है प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग? पायलट किन चीजों पर रखता है पैनी नजर

Monsoon 2025: दरवाजे पर आ गया मानसून, बादल बरसेंगे झूम-झूम; मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

विधानसभा उपचुनावों में हुई कई ऐतिहासिक पहलों की शुरुआत, मोबाइल रखने के लिए विशेष व्यवस्था

इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की एंट्री होगी या नहीं? ट्रंप दो हफ्तों में लेंगे फैसला; व्हाइट हाउस का बड़ा बयान आया सामने

अनंतनाग में तकनीक का मिला साथ; इस प्रणाली की मदद से पकड़ा गया आतंकियों का मददगार

उड़ान भरने के कुछ समय बाद वापस लौटा एयर इंडिया का विमान, जा रहा था वियतनाम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited