ये हैं देश के सबसे आलीशान किले, हर पत्‍थर में छिपी है एक कहानी, पहली छुट्टी में पहुंच जाओ जानने

भारत के ऐतिहासिक धरोहरों की बात करें तो इसका एक बड़ा अवशेष अब भी हमारे बीच किले के रूप में में मौजूद है। कभी ऐश्वर्य और सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए ये अद्भुत किले आज भी खुद में कई राजसी किंवदंतियों को जज्ब किए हैं। हम आज ऐसे ही देश के टॉप अद्भुत किलों की सूची लेकर आए हैं, जो पर्यटन के क्षेत्र में जरूरी स्थान रखते हैं।

लाल किला दिल्ली
01 / 06

लाल किला, दिल्ली

यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल का साल 2007 से हिस्सा ये किला, दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में एक है। लाल बलुआ पत्थर से बना यह किला, 1857 तक मुगल बादशाहों का घर हुआ करता था। इसे 17वीं सदी में मुगल बादशाह जहांगीर ने बनवाया था। 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाहौरी गेट के ऊपर भारतीय ध्वज फहराया था। तबसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री इस ऐतिहासिक किले के मुख्य द्वार पर औपचारिक रूप से तिरंगा फहराते हैं।

आगरा किला आगरा
02 / 06

आगरा किला, आगरा

आगरा का ये प्रसिद्ध किला भी यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल है। ताजमहल से करीब स्थित ये किला कभी भारत के मुगल सम्राट बाबर, हुमायुं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब का निवास स्थान हुआ करता था। यहां राज्य का सबसे अधिक खजाना और संपत्ति हुआ करती थी। मूल रूप से यह एक ईंटों का किला था, जो सिकरवार वंश के राजपूतों के पास था। पानीपत के बाद यह किला मुगलों के अधीन हो गया।

आमेर का किला जयपुर
03 / 06

आमेर का किला, जयपुर

राजस्थान के आमेर क्षेत्र में एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित एक पर्वतीय किला है। यह दुर्ग अपने कलात्मक हिन्दू वास्तु शैली के लिये भी जाना जाता है। विशाल दीवारों, बहुत से द्वारों और पत्थर के बने रास्तों से भरे इस दुर्ग के ठीक किनारे मावठा सरोवर है। लाल बलुआ पत्थर एवं संगमरमर से बना ये भव्य किला पहाड़ी के चार स्तरों पर बना हुआ है। 2013 में ये भी विश्व धरोहर स्थल की श्रेणी पर आता है।

जूनागढ़ किला बीकानेर
04 / 06

जूनागढ़ किला, बीकानेर

राजस्थान का जूनागढ़ किला राज्य के उन गिने-चुने किलों में से एक है जो पहाड़ी पर नहीं बने हैं। इस किले का मूल नाम चिंतामणि है। किला की संरचना कई संस्कृतियों की मिली-जुली रूप दिखाती है। करीब 5 हेक्टेयर में फैला यह विशाल किला मंदिरों और मंडपों से भरा हुआ है, जो लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बने हैं। इस किले में एक संग्रहालय भी है जिसमें राजाओं और रानियों से संबंधित चीजें रखी हुई हैं।

मेहरानगढ़ किला जोधपुर
05 / 06

मेहरानगढ़ किला, जोधपुर

मेहरानगढ़ के किले को 1459 में राव जोधा ने जोधपुर में बनवाया गया था। यह किला देश के सबसे बड़े किलों में से एक है और 410 फीट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। इस विशाल किले के सात द्वार हैं जो मोटी दीवारों से जुड़े हुए हैं। इन दीवारों पर तोप के गोलों के निशान देखे जा सकते हैं। इसमें एक अच्छा संग्रहालय भी है जिसमें शाही पालकियों, हथियारों, वेशभूषा, चित्रों और बहुत कुछ का संग्रह किया गया है।

जैसलमेर किला जैसलमेर
06 / 06

जैसलमेर किला, जैसलमेर

जैसलमेर का किला दुनिया के सबसे बड़े किलों में से एक है। यह भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है, जिसका निर्माण 1156 ई. में राजपूत शासक रावल जैसल ने करवाया था। किला महान है। पीले बलुआ पत्थर से बना ये किला थार रेगिस्तान के रेतीले क्षेत्र के बीच स्थित है। सत्यजीत रे की प्रसिद्ध फिल्म सोनार किला की शूटिंग इसी किले में हुई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited