घूम आएं ये हिल स्टेशन, भीड़भाड़ से जाओगे बच, फटाफट बना लो प्लान
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक सुंदर हिल स्टेशन है जिसका नाम है चंबा। हिमालय के पहाड़ों के बीच देवदार और चीड़ के पेड़ों से भरा हुआ चंबा सबसे शांत जगहों में से एक है। अगर आप प्रकृति के बीच रहकर शांति महसूस करना चाहते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं है।

भीड़ से दूर करो आराम
भीड़ से अब भी बचा हुआ चंबा, बेहद खूबसूरत और शांत जगह है। मसूरी से 55 किलोमीटर दूर इस शहर की कम भीड़ ने इसे अब भी उतना ही खूबसूरत बनाए रखा है जितना प्रकृति ने हमें दिया था। देवदार और चीड़ के पेड़ों से ढका हुआ ये शहर प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

चंबा की लोकप्रिय जगहें
इस सुंदर जगह पर पर्यटकों को आकर्षित करने वाली दो जगहें हैं, गब्बर सिंह नेगी स्मारक और श्री बागेश्वर महादेव मंदिर। चंबा आने वाले यात्रियों के बीच एक बड़ी संख्या बागेश्वर महादेव मंदिर के श्रद्धालुओं की भी है। यहीं प्रसिद्ध सुरकुंडा देवी मंदिर भी है, जो देवी सती को समर्पित है।

चंबा में क्या करें
यहां के सेब और खुबानी के बाग बहुत पसंद किए जाते हैं, इसके अलावा देवदार की खुशबू वाले रास्ते पर, बुरांस के पेड़ों के बीच लंबे वॉक पर भी जाया जा सकता है। चंबा से कुछ ही दूरी पर स्थित टिहरी झील एक प्रमुख आकर्षण है। यहां बोटिंग, कयाकिंग, और अन्य वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है।

चंबा के पास देखने की जगहें
चंबा से थोड़ी ही दूर ऋषिकेश पड़ता है, जहां आप लक्ष्मण झूला और नीलकंठ महादेव जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों को देख सकते हैं। पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी भी चंबा के नजदीक ही है। जहां एक बार की यात्रा जीवन भर याद रहने वाला अनुभव दे सकती है।

कैसे जाएं चंबा
फ्लाइट, ट्रेन या रोड, तीनों ही तरीकों से आसानी से चंबा जाया जा सकता है। यहां से सबसे नजदीकी हवाई अड्डा देहरादून में जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। यहां से चंबा 80 किलोमीटर दूर है। चंबा से 60 किलोमीटर दूर ऋषिकेश का रेलवे स्टेशन है वहां से चंबा के लिए टैक्सी जाती है।

चंबा का मौसम
गर्मियों के मौसम में चंबा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस होता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, वहीं सर्दियों में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक जाता है। जुलाई के महीने में यहां बारिश शुरू होती है।

कब जाएं चंबा
वैसे तो टूरिस्ट साल के किसी भी समय चंबा की यात्रा कर सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा सर्दी में यहां न जाने की सलाह दी जाती है। साल भर यहां यात्रियों की भीड़ रहती है।

IQ Test: असली धुरंधर ही 39 की भीड़ में 38 ढूंढ़ पाएंगे, दम है तो खोजकर दिखाएं

अजब: दुनिया का सबसे अनोखा गांव, जहां टेढ़-मेढ़े और तिरछे होते हैं घर, हैरी पॉटर फिल्म में आया था नजर

प्लेन की लैंडिंग के समय टायर से चिंगारी क्यों निकलती है, सफर करने से पहले जरूर जानें वजह

धरती का सबसे अनोखा पक्षी, 50 डिग्री तापमान भी नहीं बिगाड़ सकता कुछ, बिना पानी कई दिन तक रहता है जिंदा

इसलिए कप्तान नहीं बने जसप्रीत बुमराह, खुद खोला राज

Hera Pheri 3: परेश रावल की वापसी पर अक्षय कुमार ने दिखाई उम्मीद की किरण, कानूनी कार्यवाही पर बोलें एक्टर

क्रिकेट के मैदान से महीनों दूर रहेंगे सूर्यकुमार यादव, ये है कारण

Bullet Train Update: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में लगेगा ऐसा सिस्टम, जानकर दिल खुश हो जाएगा

'राहुल गांधी हमेशा सांप्रदायिक तत्वों को बचाना...', हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पर लगाए गंभीर आरोप

Mathura News: मकान ढहने के मुख्य आरोपी की तलाश जारी, पुलिस ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited