आखिर क्यों पैसा बहाकर लंदन जाते हैं भारतीय, वजह जान खुद हो जाओगे जाने पर मजबूर

London Trip Cost From India: लंदन काफी मंहगा शहर है यहां जाने के लिए तकरीबन 1 लाख रुपए तो आपको फ्लाइट के टिकट में ही देनी पड़ सकती है। इन सबके बावजूद भी ऐसे कई भारतीय हैं जो पैसा बहाकर इस मुल्क में जाते हैं। भारतीयों के लंदन जाने के पीछे के कारणों को आइए विस्तार से समझते हैं।

01 / 06
Share

लाखों की संख्या में लंदन जाते हैं भारतीय

रिपोर्टस की मानें तो हर साल तकरीबन 70 हजार से 1 लाख तक के बीच भारतीय पर्यटक लंदन की यात्रा करते हैं। लंदन घूमने के लिए तो बेहतर विकल्प है ही इसके साथ ही ज्यादातर भारतीय लोग यहां बसने भी जाते हैं। भारतीय लोगों के पैसा बहाकर लंदन जाने के पीछे कई वजह हैं।

02 / 06
Share

शानदार लाइफस्टाइल

लंदन की लाइफस्टाइल गजब की है। यहां की लाइफस्टाइल की गिनती टॉप के देशों में होती है यहां पर लोग उच्च स्तर का जीवन जीते हैं। मनोरंजन से लेकर खान-पान तक यहां पर हर चीज बिना किसी मिलावट के होती है जिससे आप यहां पर शानदार जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

03 / 06
Share

रोजगार के शानदार अवसर

अन्य किसी भी देश के मुकाबले लंदन में रोजगार के बेहतर अवसर और विकल्प मौजूद हैं। यहां कई बड़ी कंपनियां हैं जो कि आपको काबिलियत के हिसाब से या उससे ज्यादा भी पैसा दे सकती हैं। ऐसे में ये जगह पैसा कमाने के उद्देश्य से भी शानदार है।

04 / 06
Share

आला दर्जे की शिक्षा

तमाम भारतीय लाखों खर्च करके इस देश में पढ़ने के लिए भी जाते हैं। ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज जिसका नाम भारत में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं इस देश में ही है। इसके अलावा भी कुछ सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय लंदन में ही हैं।

05 / 06
Share

निवेश के लिए बेहतर है लंदन

लंदन में निवेश के अवसरों की भरमार है यहां तमाम बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ ही वित्तीय संस्थान भी मौजूद हैं। इस देश में रियल स्टेट का बाजार भी काफी ज्यादा मजबूत है।

06 / 06
Share

मजबूत कानून व्यवस्था

लंदन में रहना आपको सुरक्षित भी महसूस कराता है यहां पर पूरी तरह से कानून का बोलबाला है। ऐसे में यहां अपराध की दर काफी कम है। ऐसे देश में रहना सभी लोग पसंद करेंगे जहां वो सुकून से बिना किसी डर के सांये के जी सकें।