दिल्ली में छिपी अनोखी जगह, 650 साल है पुरानी, जहां कभी नहाती थी रानियां
Delhi Oldest Bridge: इस बार टाइम निकालकर आपको दिल्ली में स्थित इस बेहद प्राचीन जगह की यात्रा करनी चाहिए। ये जगह अब इतनी खूबसूरत नहीं रही जितनी ये प्राचीन काल में हुआ करती थी बावजूद इसके ये दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर का अहम हिस्सा है।

दिल्ली में छिपी है जगह
दिल्ली में एक ऐसी जगह छिपी है जिसका इतिहास 650 साल पुराना है। कहा जाता है कि एक समय ये जगह रानियों के लिए बेहद खास हुआ करती थी। लेकिन, अब हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं।

वजीराबाद पुल
हम बात कर रहे हैं वजीराबाद की जहां सबसे पुराना पुल है जो यमुना नदी के उपर से गुजरता है। ये पुल दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर का एक अहम हिस्सा भी है।

पुराना है इतिहास
एक समय यहां पवित्र नदी यमुना बहती थी। कहा जाता है कि महाराजाओं के शासन काल के समय यहां रानियां नहाने के लिए आया करती थीं।

लाल किले तक जाती है सुरंग
इस पुल के नीचे एक सुरंग है जो लाल किले के अंदर तक जाती है। हालांकि, अब इसे बंद कर दिया गया है। पुल के नीचे नौ मेहराब और अनगढ़ पत्थरों से बने हुए पिलर हैं।

कूड़े के ढेर में हुआ तब्दील
अब अगर आप यहां घूमने जाएंगे तो पाएंगे कि ये सुंदर ब्रिज कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है। पुल के आसपास कूड़े के ढेर हैं जो इसकी सुंदरता में कलंक का काम करते हैं।

स्थानीय लोगों है दुखी
इतनी पुरानी ऐतिहासिक इमारत का बुरा हाल देखकर वहां के स्थानीय लोग काफी ज्यादा निराश हैं। हालांकि, फिर भी अगर आप इतिहास में रूची रखते हैं तो फिर आपको इस जगह जरूर आना चाहिए।
ये है दुनिया की 'सबसे छोटी गली', कब शुरू, कब खत्म
May 14, 2025

IPL 2025 में चीते की रफ्तार से रन बनाने वाले टॉप-5 प्लेयर

IPL 2025 की रेस हुई रोमांचक, जानें कौन सी टीम कैसे करेगी क्वालिफाई

WTC Final 2025 में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

कौन होगा भारत का नया टेस्ट कप्तान, अश्विन ने बताया पसंदीदा नाम

सुबह-सवेरे उठकर चाय-दूध नहीं ये ड्रिंक पीना पसंद करते हैं मिलिंद सोमन, नाश्ते ये खाते हैं ऐसी चीजें, नोट करें फूड मेन्यू

IND vs ENG: गिल या राहुल नहीं अनिल कुंबले ने बताया इंग्लैंड में कौन करे नंबर चार पर बल्लेबाजी

Operation Sindoor: भारत के किन हथियारों ने पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में किया था ध्वस्त, ड्रोन भी हुए थे पस्त; यहां देखें पूरी लिस्ट

Summer Vacation In India: गर्मियों में बच्चों संग घूम आएं भारत की ये जगहें, सस्ते में हो जाएगी शानदार ट्रिप

'सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत की प्रगति जारी...', PM मोदी बोले- नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

Rajasthan: राजस्थान के जिन इलाकों में है कमी, वहां यमुना जल परियोजना को मिलेगी गति, पूरी होगी पानी की कमी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited