पैसा बहाकर बैंकॉक में कहां जाते हैं भारतीय, आखिरकार खुल ही गया राज, जान लो जवाब
Bangkok Nighlife: हाल के दिनों में भारत से बैंकॉक की यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट इस देश की यात्रा करते हैं। बैंकॉक में भारतीय कहां जाना पसंद करते हैं इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।


भारतीय पर्यटकों की पसंद बैंकॉक
थाईलैंड का सबसे प्रमुख शहर बैंकॉक घूमने-फिरने वालों के बीच खासकर भारतीय पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। भारत से हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक बैंकॉक घूमने जाते हैं। लेकिन, बैंकॉक में वो कहां जाते हैं इसको लेकर शायद आपके मन में सवाल घूम रहा हो।


पाटपोंग
भारतीय पर्यटकों को बैंकॉक में जो जगह काफी आकर्षित करती है वो पाटपोंग है। यहां की नाइटलाइफ काफी ज्यादा आकर्षक है। क्लब से लेकर बार तक पर्यटकों का ध्यान खींचती है। हालांकि यह एक विवादास्पद स्थान है।
पहुंचने का रास्ता
पाटपोंग, सिलोम में स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आपको स्काईट्रेन से साला डेंग स्टेशन तक जाना होगा। दाहिनी ओर की सीढ़ियों में से नीचे निकलें। विक्रेताओं की बढ़ती संख्या का अनुसरण करते रहें कुछ ही देर में आप वहां पहुंच जाएंगे।
थाई मसाज
बैंकॉक की थाई मसाज दुनियाभर में फेमस है। बैंकॉक के प्रमुख आकर्षणों में से एक थाई मसाज का लुत्फ उठाने के लिए भी तमाम भारतीय पर्यटक इस देश की यात्रा करते हैं। बैंकॉक सुखुमविट में नाखोन स्पा काफी फेमस है।
वात अरुण
ऐसा नहीं है कि सिर्फ बैंकॉक की नाइटलाइफ ही भारतीय पर्यटकों को लुभाती है। धार्मिक यात्रा में रूची रखने वाले भारतीय पर्यटक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल वात अरुण को देखने के लिए भी बैंकॉक की यात्रा करते हैं। ये बैंकॉक के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।
निष्कर्ष
नाइटलाइफ और थाई मसाज जैसे अनुभवों का आनंद लेने के साथ-साथ भारतीय ऐतिहासिक स्थलों, धार्मिक यात्रा और बैंकॉक में शॉपिंग करने के लिए भी इस देश की यात्रा करते हैं। कम बजट में एकस्पलोर करने के लिए ये बेस्ट जगह है।
Anupama 7 Maha Twist: धीरे-धीरे अनुपमा के प्यार में पड़ेगा राघव, गौतम के चंगुल से पीछा छुड़ाएगी प्रार्थना
विनोद खन्ना से विराट कोहली तक, सफलता के शिखर पर बैठा इंसान क्यों अध्यात्म में ही तलाशता है अपने सवालों के जवाब?
घरों में ऐसी अलमारी बनवाते हैं बॉलीवुड सेलेब्स, आलिया-करीना के घर में ऐसे जमे रहते हैं कपड़े जूते.. ठाठ देख खुली रह जाएंगी आंखें
'भाई इंडिया से अच्छा कुछ नहीं, नंबर 1 है भारत', जापान घूमने गए ब्लॉगर ने बताई सच्चाई
रात में पीना छोड़ दें ये चीजें, परेशान नहीं करेगा एसिड रिफ्लक्स, लंबी तान आराम से सोएंगे आप
Baghpat News: बागपत के लूम्ब गांव में दर्दनाक घटना; सांप के साये ने छीनी किशोर की जिंदगी
सरोजिनी नगर मार्केट पर चला बुलडोजर, आधी रात NDMC का बड़ा एक्शन; 500 दुकानें...
कार्तिक आर्यन ने अनन्या पांडे को सबके सामने लगाया गले, वीडियो देख फैंस ने कहा-"दोनों की केमिस्ट्री तो कमाल..."
Top 10 Sensex Companies: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों की मार्केट कैपिटल 3.35 लाख करोड़ रु बढ़ी, पहले नंबर पर रिलायंस
Dev Uthani Ekadashi: 2025 में कब है देव उठनी एकादशी? जानिए इसका महत्व और व्रत विधि
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited