इंसानों ने कर दिया है बोर, तो घूम आओ इस आइलैंड, मनुष्यों से ज्यादा हैं बिल्लियां

Cat Island: क्या आप जानते हैं कि जापान में एक ऐसा आइलैंड है जहां इंसानों से ज्यादा बिल्लियां रहती हैं। आज हम आपको इसी अनोखी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कैट आइलैंड के नाम से जाना जाता है।

कैट आइलैंड
01 / 06

कैट आइलैंड

जापान में स्थित ताशिरोजिमा द्वीप को कैट आइलैंड के नाम से जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस द्वीप पर बिल्लियों की संख्या मनुष्यों की संख्या से कहीं अधिक है।

ये है कारण
02 / 06

ये है कारण

यहां की अधिकांश भूमि का उपयोग कपड़ा उद्योग के लिए किया जाता था। स्थानीय लोगों को डर था कि चूहे इसे भारी नुकसान पहुंचाएंगे, इसलिए उस वक्त उन्होंने ज्यादा से ज्यादा बिल्लियों को खरीदने का फैसला किया था।

चूहों से था निपटना
03 / 06

चूहों से था निपटना

बिल्लियों को खरीदने के साथ ही उन्होंने समस्या के समाधान के रूप में पालतू बिल्लियों को मुक्त भी कर दिया था। जब बिल्लियां सड़कों पर स्वतंत्र रूप से घूमने लगीं तो स्वाभाविक रूप से अधिक प्रजनन के चलते आईलैंड पर वो मनुष्यों से ज्यादा हो गईं।

शांतिपूर्ण और अद्भुत स्थान
04 / 06

शांतिपूर्ण और अद्भुत स्थान

पर्यटकों के बीच हाल के दिनों में ये जगह काफी लोकप्रिय हुई है। बिल्लियों के शौकीन लोग यहां आना और घूमना खूब पसंद करते हैं।

ताशिरो मंदिर
05 / 06

ताशिरो मंदिर

नेकोजिमा जिंगु नाम से यहां पर एक मंदिर भी है। बिल्लियों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए इस मंदिर में उनकी पूजा भी होती है।

कैसे पहुंचे
06 / 06

कैसे पहुंचे

इस आइलैंड तक पहुंचने के लिए आपको अओनामी पोर्ट से फेरी द्वारा यात्रा करनी होती है। आमतौर पर 30 मिनट से 1 घंटे के टाइम में आप यहां पहुंच जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited