ऐसे जले गैस वाला चूल्हा, तो ये है खतरे का निशान, जानें इससे बचने का तरीका
Gas Stove: आजकल भारत के अधिकतर घरों में गैस वाला चूल्हा मौजूद है। कभी कभी चूल्हे से निकलने वाली आग की लपटें पीली या ऑरेंज हो जाती हैं। अधिकतर लोग इसका मतलब नहीं जानते लेकिन ये काफी खतरनाक होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गैस के चूल्हे से निकलने वाली पेली-ऑरेंज लपटों का क्या मतलब होता है और इनकी वजह से आपको क्या दिक्कतें हो सकती हैं। इसके साथ ही हम आपको इससे निजात पाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

अधिकतर घरों में
गैस चूल्हों का इस्तेमाल अब अधिकतर घरों में होने लगा है। अधिकतर लोग भारत में गैस सिलेंडर से चलने वाले चूल्हे पर ही खाना बनाते हैं।

कभी-कभी
आमतौर पर गैस के चूल्हे से निकलने वाली लपटों का रंग नीला होता है। लेकिन कभी-कभी गैस चूल्हे के बर्नर में कुछ फंस जाने या बर्नर के छेद जाम हो जाने की वजह से गैस के चूल्हे से ऑरेंज या पीली लपटें निकलने लगती हैं।

क्या आप जानते हैं?
क्या आप जानते हैं कि यह खतरनाक हो सकता है? दरअसल गैस के चूल्हे से निकलने वाली आग की लपटें जब ऑरेंज या पीली हो जाती हैं तो इसका मतलब होता है कि बर्नर से कार्बन मोनोऑक्साइड का रिसाव हो रहा है। यह गैस सर भारी कर सकती है और लंबे वक्त तक इसके संपर्क में रहने से अस्थमा जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।

मतलब और बचाव
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि गैस के बर्नर के छोटे छोटे छेद जाम हो जाने पर यह दिक्कत बढ़ जाती है। इसीलिए इससे निजात पाने के लिए आपको गैस बर्नर को साफ़ करना होगा। इसे साफ करने का तरीका हम नीचे बताने जा रहे हैं।

बेकिंग सोडा और विनेगर
विनेगर और बेकिंग सोडा को मिलाकर एक सोल्यूशन तैयार कर लें। बर्नर को इस सोल्यूशन में डालकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बर्नर को निकालकर टूथब्रश से रगड़कर साफ कर लें। इसके बाद आप देखेंगे कि गैस बर्नर से निकलने वाली लपटें फिर से नीली हो जाएंगी।

रोज बस 30 मिनट कर लें ये जापानी वॉक, वजन कंट्रोल के लिए नहीं पड़ेगी डाइटिंग-एक्सरसाइज की जरूरत, हमेशा रहेंगे फिट

K2 चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन थीं, KBC में पूछा गया 5 करोड़ का सवाल

18 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड लीक; Google, Facebook, Apple और Instagram के यूजर्स का डेटा शामिल

IAS बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए, डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बता दिया

प्यार, समझ और तकरार: इन 4 किताबों में झलकता पति-पत्नी का रिश्ता

Gujarat: फर्जी एनकाउंटर में पिता-पुत्र की हत्या को लेकर सात पुलिसवालों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की की पटना के अस्पताल में मौत, रोंगटे खड़े कर देगी आरोपी की दरिंदगी, कांग्रेस का नीतीश सरकार पर निशाना

UP: मदरसे में जिस सद्दाम पर थी बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी, उसी ने नाबालिक की लूट ली इज्जत; गिरफ्तार

Corona Cases in India: महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले तो बंगाल में 82 नए केस हुए दर्ज, भारत में कोविड के मरीजों की संख्या पहुंची 3700 के पार

'आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है', प्रतिनिधिमंडल ने अल्जीरिया में कहा; दूसरा डेलिगेशन पहुंचा स्पेन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited