दुबई से कितना सोना ला सकते हैं भारतीय, जान लीजिए लिमिट

भारत में गोल्ड की खपत बड़े पैमाने पर होता है और इसके लिए सोने का आयात किया जाता है। हालांकि, दुबई से भारत सोना लाने की भी एक लिमिट है। इससे अधिक लाने पर शुल्क लगता है।

01 / 01
Share

दुबई से सोना

भारतीय नागरिक दुबई से सोना खरीदना पसंद करते हैं। लोग बड़े पैमाने पर दुबई से सोना खरीदकर भारत लाते हैं। भारत में गोल्ड की खपत बड़े पैमाने पर होता है और इसके लिए सोने का आयात किया जाता है। हालांकि, दुबई से भारत सोना लाने की भी एक लिमिट है। इससे अधिक लाने पर शुल्क लगता है।

02 / 01
Share

इंपोर्ट ड्यूटी

भारत में त्योहारी और शादियों के सीजन में सोने की खरीदारी में उछाल आती है। भारत के मुकाबले दुबई में सोने की कीमत बहुत कम होती है। दुबई में भारत के मुकाबले सोना सस्ता होने का कारण इंपोर्ट ड्यूटी है। इसकी वजह से कीमतें बढ़ जाती हैं। भारत में जहां सोना आयात करने पर शुल्‍क देना पड़ता है। वहीं, दुबई में सोने पर कोई आयात शुल्‍क नहीं लगता।

03 / 01
Share

सोना लाने की लिमिट​

भारत में सोना लाने की भी लिमिट है। अगर कोई पुरुष दुबई से 20 ग्राम तक सोना लेकर भारत आता है, तो टैक्स नहीं चुकाना होता है। वहीं, अगर कोई महिला 40 ग्राम तक सोना लेकर आती है, तो उसे टैक्स छूट मिलती है।

04 / 01
Share

कितनी है इंपोर्ट ड्यूटी

इंपोर्ट ड्यूटी अगर कोई इस तय लिमिट से अधिक दुबई से सोना लेकर आता है, तो इंपोर्ट ड्यूटी चुकानी पड़ती है। हाल ही में पेश हुए बजट में सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया है।

05 / 01
Share

बेनिफिट

भारत में गोल्ड पर GST, इंपोर्ट ड्यूटी, सेस, और TDS जैसे कई टैक्स लगाए जाते हैं। दुबई से सोना खरीदने का एक बड़ा बेनिफिट यह भी है कि यहां गोल्ड इंटरनेशनल रेट पर मिलता है।