होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

बिना मारे ही घर छोड़कर भागेगा चूहा, अगर पता होंगे ये पांच तरीके

How To Drive Away Rats: यदि आपके घर में चूहों ने उत्पात और कोहराम मचा रखा है तो यहां हम आपको बिना चूहों को मारे आसानी से उन्हें घर से बाहर भगाने के 5 सबसे कारगर तरीके बता रहे हैं।

बिना मारे भागेंगे चूहा बिना मारे भागेंगे चूहा
01 / 07
Share

बिना मारे भागेंगे चूहा

चूहे घर के सामान को कुतर कर खराब कर सकते हैं और घर को गंदा कर सकते हैं। यह कई बीमारियों का कारण भी होते हैं। ऐसे में लोगों के पास इन्हें मारने या फिर पिंजरे में बंद करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता है। लेकिन इन तरीकों से आप बिना मारे ही चूहों को भगा सकते हैं।

पुदीने का तेल Peppermint Oil पुदीने का तेल Peppermint Oil
02 / 07
Share

पुदीने का तेल (Peppermint Oil)

चूहों को पुदीने की गंध बिलकुल पसंद नहीं होती। पुदीने का तेल कॉटन बॉल्स पर लगाकर उन्हें चूहों के घर में आने वाले स्थानों पर लगा देना चाहिए। या ऐसे स्थानों पर रखें जहां चूहे ज्यादा आते हैं। इससे चूहे धू-मंतर हो जाएंगे।

03 / 07
Share

अल्ट्रासोनिक डिवाइस (Ultrasonic Devices)

चूहों को भगाने के लिए आप अल्ट्रासोनिक डिवाइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये डिवाइस ऐसी आवाजें निकालते हैं जो इंसान नहीं सुन सकते, लेकिन चूहे इन्हें बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और घर छोड़कर भाग जाते हैं।

04 / 07
Share

तेज पत्ता (Bay Leaves)

चूहों को तेज पत्तों की गंध भी पसंद नहीं होती। ऐसे में आप तेज पत्तों को उनके आने-जाने वाले स्थानों पर रख सकते हैं। इससे चूहे घर से दूर रहेंगे।

05 / 07
Share

लहसुन और प्याज (Garlic & Onion)

लहसुन और प्याज की तीखी गंध चूहों को घर से दूर रखने में मदद कर सकती है। आप चूहों के घर में आने वाले रास्तों पर लहसुन की कुछ कलियां और प्याज के टुकड़े रख सकते हैं। इसके अलावा जहां चूहे ज्यादा आते हैं वहां भी लहसुन और प्याज रख सकते हैं। इसके अलावा इसका स्प्रे भी कारगर उपाय है।

06 / 07
Share

फिनाइल (Phenyl) की गोली

फिनाइल की गोली चूहों को घर से दूर रखने में बड़े काम की चीज है। इसे आप अलमारी, दराज या चूहों के पसंदीदा स्थानों पर रख सकते हैं। इससे चूहे घर से कोसों दूर रहेंगे।

07 / 07
Share

विनेगर और पानी का स्प्रे (Vinegar Spray)

सिरका (विनेगर) की गंध चूहों को बहुत परेशान करती है। सिरके और पानी का मिश्रण बनाकर जहां चूहे आते हैं, वहां छिड़क सकते हैं। इससे भी आपको चूहों से निजात मिल सकता है।