AC में गैस भरवाने के लिए इतने पैसे लगते हैं, कहीं ज्यादा तो नहीं दे रहे आप

AC में गैस भरवाने के लिए इतने पैसे लगते हैं, कहीं ज्यादा तो नहीं दे रहे आप

AC की गैस
01 / 05

AC की गैस

उत्तर भारत में इस वक्त जमकर बारिश हो रही है। हालांकि, इस मौसम में उमस भरी गर्मी का समाना लोगों को करना पड़ रहा है। इसलिए अभी लोगों के घरों में एसी चल रहा है। आमतौर पर उत्तर भारत के कई राज्यों समेत देश की राजधानी दिल्ली में अप्रैल से ही एसी चल रहे हैं। ऐसे में लंबे वक्त चलने से एसी में कई बार खराबी आ जाती है। कई बार गैस खत्म हो जाती है।और पढ़ें

गैस खत्म होनी की समस्या
02 / 05

​गैस खत्म होनी की समस्या

AC की सर्विस के दौरान अक्सर गैस खत्म होने की समस्या आ जाती है। AC रिपेयर करने वाले कई बार गैस रिफिलिंग का चार्ज आपसे ज्यादा ले लेते हैं। इसलिए आप जब भी एसी में गैस रिफिलिंग करवाएं, तो पहले पता करें कि मार्केट में क्या रेट चल रहा है। क्योंकि घर पर आकर गैस भरने वाले लोग आपसे अधिक पैसा वसूल सकते हैं।

दो तरह की गैस
03 / 05

​दो तरह की गैस

AC चलाने के बाद कूलिंग कॉयल को भी चेक करना बहुत जरूरी होता है। अगर कूलिंग कॉयल में बर्फ नहीं जम रही है तो बहुत ज्यादा चांस है कि आपके AC की गैस नहीं निकली है। AC में दो प्रकार की गैस होती है- R32 और R410। अब ज्यादातर AC में R32 गैस ही आती है।

कितना है चार्ज
04 / 05

​कितना है चार्ज

जानकारी के मुताबिक AC सर्विस सेंटर पर 1500 से 2500 रुपये तक गैस रिफिलिंग हो जाता है। बता दें कि गैस रिफिलिंग का चार्ज AC में होने वाले लीकेज पॉइंट पर निर्भर करता है। अगर कोई आपसे 3000 या 4000 रुपये चार्ज करता है, तो आप समझ जाइए कि वह आपको ठग रहा है।

एसी की सर्विस
05 / 05

​एसी की सर्विस

बारिश के मौसम में AC चलाते वक्त काफी सावधानी बरतनी जरूरी होती है। अक्सर लोगों सही जानकारी नहीं होती कि कितने समय बाद एसी की सर्विस करवानी चाहिए। साल में कम से कम दो बार एसी की सर्विस करवा लेनी चाहिए। इससे एसी सही काम करता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited