सर्दियों में गीजर के लिए कितना टेंपरेचर है सबसे सटीक, बिजली बचाने में करेगा मदद
ideal Temperature for Geyser: सर्दियां आते ही घरों में वाटर गीजर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। लेकिन कई लोगों को गीजर के टेंपरेचर को लेकर सही जानकारी नहीं होती कि किस समय और किस काम के लिए सही टेंपरेचर कितना होना चाहिए। यहां हम आपको इसकी सटीक जानकारी दे रहे हैं, जो आपके काफी काम आने वाली है और बिजली बचाने में भी मदद करेगी।

सबसे सही तापमान कितना होता है?
सामान्य उपयोग के लिए 50°C से 60°C तापमान को सबसे सही माना जाता है। यह तापमान गर्म पानी की जरूरतों के लिए उपयुक्त है, जैसे नहाना, बर्तन धोना, या सफाई। इसमें पानी न तो बहुत ठंडा रहता है और न ही त्वचा को नुकसान पहुंचाने के लिए बहुत गर्म।

सर्दियों और गर्मियों में
सर्दियों में गीजर का तापमान 60°C बेहतर होता है, जबकि गर्मियों में 50°C पर्याप्त होता है। यानी आपको 60 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर गीजर चलाने की जरूरत नहीं है।

बच्चों और बुजुर्गों के लिए कितना तापमान है सही
त्वचा की संवेदनशीलता को देखते हुए 40°C से 50°C सही माना जाता है। क्योंकि बच्चों और बुजुर्गों की त्वचा पतली और संवेदनशील होती है। 50°C से ऊपर का तापमान त्वचा जलने का खतरा बढ़ा सकता है।

बिजली की बचत
यदि आप चाहते हैं कि आपकी बिजली खपत कम हो और गीजर कम बिजली की खपत करे तो आप इसे 50°C तापमान पर सेट कर सकते हैं। पानी को बहुत गर्म करने में अधिक ऊर्जा लगती है, जिससे बिजली का बिल बढ़ सकता है। ऐसे में 50°C पर गीजर को चलाने से ऊर्जा बचती है।

बैक्टीरिया कंट्रोल के लिए कौन सा तापमान है सही
50°C से कम तापमान पर लीजियोनेला बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है। ऐसे में 60°C पर पानी गर्म करने से यह बैक्टीरिया मर जाते हैं। बैक्टीरिया-रहित पानी का उपयोग स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है।

धोनी के IPL भविष्य को लेकर आया अपडेट, CSK के कप्तान ने लिया बड़ा फैसला

नॉनवेज छोड़, पतली कमर के लिए ऐसा खाना खाती है जेनेलिया डिसूजा, 37 की उम्र में कर्वी फिगर है ये है सीक्रेट

सजनी की भीड़ में बैठा है खतरनाक गजनी, कोई सिकंदर ही होगा जो खोज निकालेगा

RCB रचेगी इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली बन जाएगी पहली टीम

भारत के किस शहर में नॉनवेज बैन है, कहा जाता है शाकाहारियों का गढ़

Birthday wishes For Cousin in Hindi: कजिन के जन्मदिन को बनाएं खास, भेजें ये शुभकामना संदेश

सैफ अली खान से पहले इन तीन स्टार्स के पास गई थी हम-तुम की स्क्रिप्ट, एक ने तो बिना पढ़ें ही कर दिया रिजेक्ट

करियर में तेजी से आगे बढ़ना है? अपनाएं लाल किताब के ये सरल उपाय

GeM प्लेटफॉर्म बना बदलाव का जरिया, 1.85 लाख महिला-नेतृत्व वाले MSMEs और 31000 स्टार्टअप्स को मिला बढ़ावा

रोड ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं ये हिल स्टेशन, दिल्ली-एनसीआर के बेहद पास, शॉर्ट ट्रिप का कर सकते हैं प्लान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited