दुबई में कितने रुपये का मिलता है पारलेजी बिस्किट, एक पैकट की कितनी है कीमत

विदेश में रहने वाले भारतीय भी पारले-जी बिस्किट खूब पसंद करते हैं। भारत में पारले-जी बिस्किट काफी पॉपुलर है। इसके अलावा यह बिस्किट दुनिया के अन्य देशों में भी बिकता है।

दुबई में पारले-जी बिस्किट का रेट
01 / 05

दुबई में पारले-जी बिस्किट का रेट

दुबई दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक छुट्टियां बिताने आते हैं। बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक भी दुबई घूमने के लिए जाते हैं। इसके अलावा भारतीय नागिरक दुबई में नौकरी और बिजनेस भी करते हैं। विदेश में रहने वाले भारतीय भी पारले-जी बिस्किट खूब पसंद करते हैं।

कितनी है कीमत
02 / 05

कितनी है कीमत

भारत में पारले-जी बिस्किट काफी पॉपुलर है। इसके अलावा यह बिस्किट दुनिया के अन्य देशों में भी बिकता है। दुबई में भी पारले-जी बिस्किट की बिक्री होती है। दुबई की बात करें तो वहां 50 ग्राम वाले पारले जी बिस्किट के 24 पैकेट 8.25 दीरम के मिलते हैं।

कितना महंगा
03 / 05

कितना महंगा

भारत के हिसाब से देखें तो 50 ग्राम वाले 24 पैकेट कीमत 188 रुपये के आसपास होगी। यानी एक पैकेट की कीमत सात रुपये से अधिक होगी। वहीं, भारत में 50 ग्राम वाले पारले जी बिस्किट का रेट 5 रुपये है।

अमेरिका में रेट
04 / 05

अमेरिका में रेट

मतलब यह कि दुबई में पारले-जी भारत से थोड़ा महंगा है। अमेरिका में एक डॉलर में पारले जी के 56.5g के 8 पैक आ जाते हैं। इस हिसाब वहां एक पैकेट करीब 10 रुपये का मिलता है।

जमकर बिकता है ये बिस्किट
05 / 05

जमकर बिकता है ये बिस्किट

पारले ने पहली बार 1938 में पारले-ग्‍लूको नाम से बिस्किट का उत्पादन शुरू किया था। यह बिस्किट भारत में जमकर बिकता है। आपको यहां लगभग हर जनरल स्टोर में यह बिस्किट मिल जाएगा।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited