Flight Cancel: फ्लाइट कैंसल हो जाए तो कितने दिनों में आता है रिफंड, कितना कटता है चार्ज
Flight Cancel: फ्लाइट में यात्रा करना ट्रेन और बस के मुकाबले काफी महंगा होता है। फ्लाइट की टिकट को लेकर अक्सर यह डर बना रहता है कि अगर फ्लाइट कैंसल हो गई तो रिफंड का क्या हिसाब-किताब रहता है। फ्लाइट कैंसल हो जाने पर टिकट का रिफंड कितने दिनों में आता है और आखिर कौन से चार्ज काटे जाते हैं, आज हम आपको इसी बारे में बतायेंगे।
फ्लाइट की यात्रा
फ्लाइट की यात्रा का अनुभव बेहद शानदार होता है और यह यात्रा के अन्य साधनों के मुकाबले काफी महंगा भी होता है। फ्लाइट की यात्रा को दुनिया में मौजूद यात्रा के सबसे सुरक्षित साधनों में से एक भी माना जाता है।
अक्सर रहता है डर
फ्लाइट की टिकट बहुत ही ज्यादा महंगी होती है और अक्सर फ्लाइट की टिकट बुक करने के बाद लोगों को डर लगा रहता है कि फ्लाइट कैंसल न हो जाए। बहुत से लोगों को फ्लाइट कैंसल होने पर आने वाले रिफंड के बारे में भी नहीं पता होता है।
जान लीजिये
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फ्लाइट कैंसल हो जाती है तो इसका रिफंड कितने दिनों में वापस आता है और फ्लाइट कैंसल होने पर कितना चार्ज काटा जाता है।
DGCA का निर्देश
DGCA द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार फ्लाइट कैंसल होने पर यात्री की टिकट को उनकी सुविधा के अनुसार रि-शेड्यूल करना होता है। अगर पैसेंजर टिकट रिशेड्यूल करवाने से मना कर दें तो एयरलाइन को उनकी टिकट के पूरे पैसे वापस करने होते हैं। हालांकि कई एयरलाइन्स कुछ शुल्कों की कटौती भी करती हैं। कैश पेमेंट की हो तो आप फौरन भी रिफंड प्राप्त कर सकते हैं और अगर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की हो तो 7 दिनों में पैसे वापस आ सकते हैं। और पढ़ें
टिकट कैंसल करवाने पर
अगर आप फ्लाइट की उड़ान वाले दिन से 7 दिन पहले टिकट कैंसल करवाएं तो पूरा रिफंड, उड़ान वाले दिन से 7-3 दिन पहले तक टिकट कैंसल करवाने पर 3000 रुपए की कटौती और 3 दिन से उड़ान वाले दिन तक टिकट कैंसल करवाने पर 3500 रुपये तक की कटौती हो सकती है।
दुनिया चांद को छूने की रेस में उलझी, इधर चीन ने बना लिया वहां 'बेस' बनाने का प्लान
IPL 2025 से पहले RCB को लगा बड़ा झटका
दिमाग को कमजोर बनाते हैं ये 4 काम, आज ही करें सुधार वरना याद नहीं रहेगा अपना भी नाम
17 October History: मदर टेरेसा को नोबल शांति पुरस्कार मिलने के अलावा हुईं थी ये एतिहासिक घटनाएं
सनराइजर्स हैदराबाद किसे और कितने में कर सकती है रिटेन, यहां देखें नाम
Surat: आसमान से कड़की बिजली और फिर...वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
क्या भारत के बिना होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ECB चीफ ने दिया जवाब
NORCET 7 Mains Result 2024 हुए जारी, aiimsexams.ac.in पर ऐसे करें चेक
World Food Day : जानें खान-पान से जुड़ी ये 8 बातें सच या झूठ? सच्चाई जानकर सेहत को मिलेगा पूरा फायदा
Gold: सोना खरीदने के साथ-साथ बेचने पर, टैक्स समेत लगते हैं ये चार्ज
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited