गाड़ी पर इन चीजों को लिखने से कट सकता है चालान? जान लें नियम

Inappropriate Words On Vehicle Challan: आपने वाहनों पर जाति और धर्म-विशिष्ट शब्द या स्टिकर लगे देखें होंगे। कई लोग कई और तरह के स्लोगन और कोट्स वाहनों पर लिखवाते हैं, लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जो गाड़ी पर लिखवाने से आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

मोटर वाहन अधिनियम
01 / 06

मोटर वाहन अधिनियम

यदि आप भारी चालान और जुर्माने से बचना चाहते हैं तो इन नियमों के बारे में आपको जान लेना चाहिए।

जाति या धर्म से जुड़े शब्द
02 / 06

जाति या धर्म से जुड़े शब्द

मोटर वाहन (MV) अधिनियम की धारा 179 (1) के तहत वाहनों पर जाति या फिर धर्म से जुड़े शब्द लिखना या कोई स्टिकर लगाना गैरकानूनी है और इसके लिए आपको भारी चालान भी भरना पड़ सकता है।

वाहन पर क्या नहीं लिखना है
03 / 06

वाहन पर क्या नहीं लिखना है?

कई बार ट्रक पर या अन्य वाहन पर रोमांटिक या अश्लील शायरी लिखी देखते हैं। अगर ऐसा करने से किसी की भावनाएं आहत होती हैं तो यह गैरकानूनी हो सकता है।

नंबर प्लेट को लेकर क्या है नियम
04 / 06

नंबर प्लेट को लेकर क्या है नियम

इसके अलावा, धर्म, जाति, आदि के बारे में लिखना भी आपको जुर्माना लगा सकता है। वहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर कोई भी छेड़छाड़ करना या उसपर कुछ भी लिखना आपका महंगा चालान कटवा सकता है।

क्या कहता है नियम
05 / 06

क्या कहता है नियम

कानून के अनुसार, 'जाति और धर्म-विशिष्ट शब्द या स्टिकर' लगने पर 1,000 रुपये या इससे अधिक का चालान हो सकता है। इसके अलावा साल 2023 से मोटर वाहन अधिनियम के तहत नंबर प्लेट पर जाति या धर्म से जुड़े शब्द या कुछ भी लिखना गैरकानूनी है और इसके लिए 5,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

कितना लग सकता है जुर्माना
06 / 06

कितना लग सकता है जुर्माना

वाहनों पर जाति या धर्म से जुड़े शब्द लिखने पर आपको 1,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके अलावा जातिवाद और धार्मिक भेदभाव को रोकने के लिए साल 2023 से मोटर वाहन अधिनियम के तहत गाड़ी की नंबर प्लेट पर जाति या धर्म से जुड़ी कोई चीज लिखना भी गैरकानूनी है। ऐसा करने पर आपको 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।और पढ़ें

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited