गाड़ी पर इन चीजों को लिखने से कट सकता है चालान? जान लें नियम

Inappropriate Words On Vehicle Challan: आपने वाहनों पर जाति और धर्म-विशिष्ट शब्द या स्टिकर लगे देखें होंगे। कई लोग कई और तरह के स्लोगन और कोट्स वाहनों पर लिखवाते हैं, लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जो गाड़ी पर लिखवाने से आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

01 / 06
Share

मोटर वाहन अधिनियम

यदि आप भारी चालान और जुर्माने से बचना चाहते हैं तो इन नियमों के बारे में आपको जान लेना चाहिए।

02 / 06
Share

जाति या धर्म से जुड़े शब्द

मोटर वाहन (MV) अधिनियम की धारा 179 (1) के तहत वाहनों पर जाति या फिर धर्म से जुड़े शब्द लिखना या कोई स्टिकर लगाना गैरकानूनी है और इसके लिए आपको भारी चालान भी भरना पड़ सकता है।

03 / 06
Share

वाहन पर क्या नहीं लिखना है?

कई बार ट्रक पर या अन्य वाहन पर रोमांटिक या अश्लील शायरी लिखी देखते हैं। अगर ऐसा करने से किसी की भावनाएं आहत होती हैं तो यह गैरकानूनी हो सकता है।

04 / 06
Share

नंबर प्लेट को लेकर क्या है नियम

इसके अलावा, धर्म, जाति, आदि के बारे में लिखना भी आपको जुर्माना लगा सकता है। वहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर कोई भी छेड़छाड़ करना या उसपर कुछ भी लिखना आपका महंगा चालान कटवा सकता है।

05 / 06
Share

क्या कहता है नियम

कानून के अनुसार, 'जाति और धर्म-विशिष्ट शब्द या स्टिकर' लगने पर 1,000 रुपये या इससे अधिक का चालान हो सकता है। इसके अलावा साल 2023 से मोटर वाहन अधिनियम के तहत नंबर प्लेट पर जाति या धर्म से जुड़े शब्द या कुछ भी लिखना गैरकानूनी है और इसके लिए 5,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

06 / 06
Share

कितना लग सकता है जुर्माना

वाहनों पर जाति या धर्म से जुड़े शब्द लिखने पर आपको 1,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके अलावा जातिवाद और धार्मिक भेदभाव को रोकने के लिए साल 2023 से मोटर वाहन अधिनियम के तहत गाड़ी की नंबर प्लेट पर जाति या धर्म से जुड़ी कोई चीज लिखना भी गैरकानूनी है। ऐसा करने पर आपको 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।